जब से आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फ़िल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हुआ है उसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है । अर्जुन कपूर, कृति सैनॉन और संज़य दत्त के अभिनय से सजी फ़िल्म पानीपत में ऐतिहासिक लड़ाई पानीपत की तीसरी लड़ाई को दर्शाया जाएगा जो अब्दाली और मराठाओं के बीच 1761 में लड़ी गई थी । पानीपत की तीसरी लड़ाई भारत के मराठाओं और अफगानी शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी । इस फ़िल्म में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के किरदार में नजर आएंगे वहीं कृति सैनॉन पार्वती बाई के किरदार में दिखाई देंगी । और अर्जुन कपूर यौद्धा सदाशिवराव भाऊ के रूप में दिखाई देंगे । लेकिन अब फ़िल्म अपनी रिलीज से पहले ही सवालों के घेरे में घिरती हुई दिखाई दे रही है ।

duttsanjay_71169800_2519389105054357_8542807686252705578_n

पानीपत में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं

जहां पानीपत में संजय के किरदार, जो विलेन है, अहमद शाह को लोगों ने काफ़ी पसंद किया वहीं अब उन्हीं का किरदार सवालों के घेरे में आ गया है । अफगानिस्तान में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय के निर्माताओं और प्रशासन को अब्दाली के किरदार को नकारात्मक न दिखाने की मांग की है । दरअसल, अब्दाली को अफगान में सम्मान से 'अहमद शाह बाबा' कहते हैं ।

संजय के लुक पर भारत के लिए अफगानिस्तान के पूर्व राजदूत शाइदा अब्दाली ने ट्वीट कर कहा, 'डियर संजय दत्त जी, ऐतिहासिक तौर पर भारतीय सिनेमा की भारत और अफगान संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका रही है । मुझे उम्मीद है कि 'पानीपत' फिल्म ने हमारे साझा इतिहास के इस अहम घटनाक्रम को लेकर इस बात को ध्यान में रखा होगा ।'

ये है पूरा मामला

वहीं मुंबई में अफगानिस्तान के वाणिज्य दूतावास के अधिकारी नसीम शरीफी ने इस बात का जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा, 'पिछले डेढ़ साल से भारत में मौजूद अफगान राजनयिक ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि पानीपत फिल्म में अहमद शाह बाबा का अपमान न हो । कोई अफगान इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता है । संजय दत्त ने मुझे भरोसा दिलाया है कि अगर अहमद शाह बाबा का रोल खराब होता तो वो उसे करते ही नहीं ।'

यह भी पढ़ें : Panipat First Look: अर्जुन कपूर के वॉरियर लुक, कृति सैनॉन के रॉयल लुक और संजय दत्त के खतरनाक लुक ने किया इंप्रेस

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फ़िल्म पानीपत 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।