अजय देवगन, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्मों में बेहद बिजी है, जल्द ही भारतीय सिनेमा के ऐसे शख्स की कहानी को पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं जिसने भारतीय सिनेमा में हॉरर फ़िल्मों की शुरूआत की । भारतीय सिनेमा को सुपरहिट हॉरर फ़िल्में देने वाले फ़िल्ममेकर फतेहचंद रामसे की जर्नी को अब पर्दे पर उताने का जिम्मा लिया है अजय देवगन और अंदाज अपना अपना के निर्माता विनय सिन्हा की बेटी प्रीति ने । रामसे ब्रदर्स की शानदार यात्रा पर बायोपिक बनाने केर लिए अजय देवगन ने राइट्स भी खरीद लिए हैं । द रामसे बायोपिक शीर्षक नाम की इस बायोपिक को रितेश शाह ने लिखा है । अजय देवगन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं लेकिन वो इसमें एक्टिंग नहीं करेंगे ।

अजय देवगन ने खरीद लिए राइट्स
रामसे बायोपिक के बारें में बात करते हुए प्रीति सिन्हा ने कहा, "स्वर्गीय श्री तुलसी रामसे और श्याम रामसे के साथ रामसे परिवार के प्रत्येक सदस्य ने हमें अपनी बायोपिक अधिकार देकर हम पर विश्वास जताया है । अजय और मैं सम्मानित और उत्साहित हैं । जुनून, कठिनाइयों और रामसे परिवार की 3 पीढ़ियों की अपार सफलता जिन्होंने भारत में डरावने साम्राज्य को सफलतापूर्वक स्थापित किया ।"
यह भी पढ़ें : BREAKING: अब होगी सबकी छुट्टी क्योंकि अजय देवगन बनने जा रहे हैं 'चाणक्य'
गौरतलब है कि, फतेहचंद रामसे अपने सात बेटों के साथ मुंबई आए थे और इन सात बेटों ने रामसे ब्रदर्स के नाम से हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों का एक नया इतिहास लिख दिया । रामसे ब्रदर्स ने भारतीय फिल्म उद्योग को वीराना, पुराना मंदिर, पुरानी हवेली जैसी कई डरावनी फ़िल्में दी हैं और एक प्रसिद्ध टेलीविजन शो, ज़ी हॉरर शो बनाया है ।
















