
अभी हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमार एक चैट शो में सलमान खान को छिछोरा कहकर आलोचनाओं की शिकार हुईं । इत्तेफ़ाक से यही अभिनेत्री अब बॉलीवुड में फ़िल्म हिंदी मीडियम से अपना डेब्यू करने जा रही हैं । अब एक और पाकिस्तानी अभिनेत्री रबी पीरजादा, की एक टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है । हाल ही में रबी ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड फ़िल्में अपराध को बढ़ावा देती हैं ।
एक अखबार को दिए एक इंटरव्यू में, रबी पीरजादा ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड युवाओं को बर्बाद कर रहा है और विशेषरूप से सलमान खान की फ़िल्में । रबी पीरजादा के अनुसार, बॉलीवुड में हर दूसरी फिल्म क्राइम पर बेस्ड होती है या उसमे क्रिमिनल एक्टिविटी की भरमार होती है, खासकर सलमान खान की फिल्में । ऐसे में मेरा सवाल है कि आखिर भारतीय फिल्ममेकर युवाओं को क्या सिखा रहे हैं? ऐसा लगता है जैसे वो क्राइम को ही बढ़ावा दे रहे हैं ।’
रबी पीरजादा यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि ‘एक दौर था जब पाकिस्तानी सिनेमा शिखर पर था हम अपनी फिल्मों से समाज को अच्छी बातें सिखा रहे थे लेकिन अब बॉलीवुड फिल्मों के कारण सब लुप्त हो गया है ।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तानी अभिनेत्रियां बॉलीवुड फिल्मों को लेकर की गई अपनी टिप्पणी के लिए सुर्खियों में आईं । इससे पहले माहिरा खान, शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म रईस में नजर आईं थी, ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के बारें में अपमानजनक टिप्पणी की थी । और माहिरा खान का ये वीडियो तब वायरल हुआ जब उनकी फ़िल्म रईस रिलीज होने वाली थी, और इसकी वजह से उन्हें काफ़ी आलोचनाएं झेलनी पड़ी ।
















