स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2017 में बॉलीवुड सितारों ने अपने ग्लैमरस अवतार से अवॉर्ड्स नाइट की शान बढ़ाई । और मीडिया के लिए यह सुनहरा अवसर था, जब वह सेलिब्रिटीज से आगामी पीरियड फ़िल्म पद्मावती की परेशानियों के बारें में पूछे । पद्मावती अपनी शुरूआत से लेकर अब तक तमाम तरह की परेशानियों का सामना कर चुकी है और विडम्बना यह है कि फ़िल्म की परेशानी अभी तक खत्म नहीं हुई है । इसी साल जब जनवरी महीने में श्री राजपूत करनी सेना ने भंसाली पर उनकी फ़िल्म पद्मावती को लेकर यह आरोप लगाया कि पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और राजपूत रानी पद्मनी के बीच रोमांटिक सीन है । भंसाली पर राजपूत इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने के कारण संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के सेट पर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ अभद्र व्हवहार किया और साथ ही फ़िल्म के सेट को भी नु्कसान पहुंचाया । मुसीबत तो खत्म हो गई थी, लेकिन फिल्म की रिलीज के करीब आने पर यह मुद्दा फ़िर से गर्म गया । और अब मेकर्स के पास फ़िल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था । और नतीजतन पद्मावती की रिलीज डेट, जो पहले 1 दिसंबर थी, खिसकाकर अगले साल 2018 के लिए टाल दिया गया ।

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2017 के दौरान बॉलीवुड के तीन मुख्य सेलिब्रिटी-ह्रितिक रोशन, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा ने इस पूरे मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी । संजय लीला भंसाली और मुख्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी मौत की धमकी दी गई है । संजय लीला भंसाली के साथ फ़िल्म गुजारिश में काम कर चुके अभिनेता ॠतिक रोशन ने कहा कि, यह हमारे विकास के स्तर का स्पष्ट संकेत है । यह इस तथ्य का भी प्रतिबिंब है कि हमें विकसित होने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है । उन्होंने कहा कि विरोध 'सही' नहीं थे ।

वरुण धवन ने कहा कि, भारत में लोकतंत्र है और हर किसी को विरोध करने का अधिकार है लेकिन चीजें हिंसक नहीं होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए । लेकिन धमकी देने की अनुमति नहीं दी जा सकती । उन्हें अपनी न्यायपालिका में भरोसा है ।

अंत में सोनाक्षी सिन्हा ने भी ह्रितिक रोशन के शब्दों को प्रतिध्वनित किया कि विरोध 'सही' नहीं थे । सोनाक्षी ने कहा कि फिल्म और इससे जुडे लोग जिस प्रकार के विरोध का सामना कर रहे हैं, वह सही नहीं है । जो हो रहा है, उचित नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारे देश में, अगर खुलेआम धमकी दी जाती है, तो यह सही चीज नहीं है । मैं समझती हूं कि उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए ।

फ़िलहाल पांच राज्यों राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रेदेश और पंजाब में पद्मावती पर बैन लगा दिया गया है । सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है लेकिन सेंसर की प्रक्रिया को महीने के अंत से पहले खत्म होने की उम्मीद है ।