जैसा की हम सभी जानते हैं कि करण जौहर अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र फ़िल्म बना रहे है । सुपरहीरो और पौराणिक कथा के मेल वाली ट्रायोलॉजी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र एक फ़्रेंचाइजी फ़िल्म होगी । करण जौहर ने इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है कि वह हर दो वर्ष में इस फिल्म के एक पार्ट को रिलीज करना चाहते हैं ।

रणबीर कपूर अभिनीत ब्रह्मास्त्र अब हर दो साल बाद रिलीज की जाएगी । और इस बात का ऐलान खुद निर्माता करण जौहर ने किया है । करण, जो ब्रह्मास्त्र बना रहे है, ने इस फ़िल्म में पौराणिक कथाओं के साथ सुपरहीरो एलीमेंट का अच्छा मिश्रण दिया है, ने कहा है कि वह हर दो साल में ट्रायोलॉजी से फिल्म रिलीज करना चाहते है । करण, ब्रह्मास्त्र को फ्रेंचाईजी के तौर पर एक ट्रायोलॉजी के रूप में रिलीज़ करना चाहते हैं लेकिन इस बात को भी सुनिश्चित कर लिया है कि फिल्म की रिलीज़ पहले से ही तय हो जाए ।

हालांकि यह फ़र्स्ट फ़्रेंचाइजी फ़िल्म नहीं है, इससे पहले बॉलीवुड में फिल्मों को लंबे समय तक या असमान शेड्यूल में रिलीज़ किया गया है, जहां एक किस्त दूसरे से ज्यादा समय लेती है । लेकिन ऐसा लगता है कि करण जौहर हर साल फ्रैंचाइज़ी के लिए समय समर्पित करके इन सभी परेशानियों से बचना चाहते हैं ताकि हर दो साल बाद त्रयी से एक फिल्म रिलीज की जा सके ।

हालांकि यह ज्ञात तथ्य है कि ब्रह्मास्त्र पहले ही किन्हीं कारणोंवश डिले हो चुकी है । हालांकि, इस साल रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट इस फिल्म को शुरू करना चाहती थीं, लेकिन फिल्म के पूर्व-प्रोडक्शन ने कुछ समय ले लिया और जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग में देरी हो गई । और अब करण जौहर ने कहा है कि इस फ़िल्म की शूटिंग इस अगले साल फ़रवरी-मार्च से शुरू हो जाएगी । मेकर्स इस फ़िल्म को अगस्त 2018 में रिलीज करने के लिए लालियत है लेकिन रिलीज डेट अभी तक फ़ाइनल नहीं की गई है ।

अयान मुखर्जी द्दारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे ।