
आखिरकार इंतजार खत्म हुआ । बहुप्रतिक्षित फ़िल्म पद्मावत के रिलीज होने में अब बस 7, दिन बाकी है, और वो दिन है 24, जनवरी । जी हां, ये फ़िल्म बुधवार की शाम/रात को रिलीज हो रही है और 25, जनवरी को पूरी तरह से रिलीज होगी । भले ही इस फ़िल्म को कई सारे विवादों का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस वजह से इस फ़िल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी ।
यह फिल्म अब फ़ायदेमंद गणतंत्र दिवस के वीकेंड के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इससे पहले, यह बुधवार की शाम और गुरुवार को स्कोर करने वाली है । अक्षय कुमार की फिल्म पैड मैन से प्रतिस्पर्धा के बावजूद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्कोर कर सकती हैं, अगर यह 3,000 स्क्रीन पर रिलीज हो जाए । पैड मैन क्योंकी कम लागात की फ़िल्म है, इसलिए इसे छोटी रिलीज के लिए समझौता करना पड़ेगा । इस बीच, पद्मावत बढ़े हुए वीकेंड में 70-75 करोड़ या इससे ज्यादा की कमाई करने की क्षमता रखती है । फ़िल्म देखकर आए लोगों द्दारा फ़िल्म के लिए की गई तारीफ़ भी फ़ायदे का सौदा हो सकता है और इसकी वजह से यह फ़िल्म पहले सप्ताह के मध्य में 100 करोड़ रु का आंकड़ा पार कर सकती है और फ़िर इसका दूसरा लक्ष्य होगा 200 करोड़ का आंकड़ा, जिसे ये आसानी से पा लेगी । ये फ़िल्म इतनी विशाल और भव्य है कि यह दर्शकों को भीड़ सिनेमाघरों में खींच लाएगी । इसके अलावा, यह 3डी और आईमैक्स में रिलीज़ हो रही है और इन पहलुओं को भी बहुत अधिक मूल्य मिल सकता है ।
बेशक, ये बातें तब ही हो सकती हैं जब पद्मावत को अखिल भारतीय रिलीज मिले । सुप्रीम कोर्ट कल इस केस की सुनवाई के लिए तैयार है, यह उन सभी राज्यों को ले जाएगा जो फिल्म को प्रतिबंधित कर चुके हैं । आखिरकार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन (सीबीएफसी) ने फिल्म को पहले से
ही पारित कर दिया है । अतीत में,2011 में जब उत्तरप्रदेश में आरक्षण फ़िल्म के रिलीज होने पर रोक लगा दी थी, तब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फ़ैसला लिया था । राज्य के लिए कानून और व्यवस्था को प्रभावी ढंग से और अर्थपूर्ण बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया । इतना ही नहीं साल 2016 में फ़िल्म उड़ता पंजाब को लेकर भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने निर्माताओं के पक्ष में फ़ैसला सुनाया था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विचार का समर्थन किया था । इन उदाहरणों के चलते, न्यायपालिका हमेशा फिल्म निर्माताओं के पक्ष में रही है और इसलिए, उम्मीद कर सकते है कि सुप्रीम कोर्ट इस पक्ष में फ़ैसला देने की उम्मीद है जो निर्माताओं, व्यापारियों और दर्शकों को उत्साहित करेगी ।
यदि पद्मावत 200 करोड़ रु का आंकड़ा पार करने में कामयाब होती है,तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी । ऐसा करने वाली यह गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली पहली फ़िल्म होगी । फ़िलहाल साल 2017 में आई शाहरुख खान अभिनीत रईस ने ऐसे राष्ट्रीय अवकाश पर 137.51 रु करोड़ की कमाई कर सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाया है । जैसा की देखा जा सकता है कि किसी भी फ़िल्म ने 150 करोड़ रु का आंकड़ा भी पार नहीं किया है । इसलिए, 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना, पद्मावत के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगा । साथ ही, यह निर्माताओं के लिए भी बहुत आवश्यक उपलब्धि होगी, जिसकी उन्हें जरूरत है क्योंकि उन्होंने अपनी इस फ़िल्म के लिए काफ़ी पीड़ा सही है और काफ़ी बुरे दौर से गुजरे है ।
ऐसा लगता है संजय लीला भंसाली और उनकी टीम के लिए पहले से ही अच्छे दिन मौजूद हैं !
















