
भले ही, अनिल कपूर ने फ़िल्मों में अभी तक अपनी बेटी सोनम कपूर के पिता का रोल अदा न किया है, लेकिन अब वे जल्द ही अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे । जी हां, ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा पर बनने वाली बायोपिक फ़िल्म के लिए पहली बार अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ नजर आएंगे ।
हालांकि इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका हर्षवर्धन ही निभाएंगे, यह कहा जा रहा है कि सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर इस बायोपिक फ़िल्म में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के उद्योगपति-करोड़पति पिता एएस बिंद्रा के रूप में नजर आएंगे । आपको बता दें कि वे पंजाब में रहते हैं और वहां कृषि-खाद्य आधारित व्यवसाय चलाते हैं । हमने सुना है कि अभिनव के पिता ने अपने बेटे के करियर को बनाने में अहम योगदान दिया है और उनके सपनों को साकार करने में भी अपना पूरा समर्थन दिया है । यह भी सुनाई दे रहा है कि एएस बिंद्रा ने अपने बेटे के लिए एक फ़ार्म हाउस में निवेश किया था ताकि उनका बेटा शांति से निशानेबाजी में अपना अभ्यास कर सके ।
दूसरी तरफ, कथित तौर पर फिल्म के बारें में कोई भी जानकारी को बंद कर दिया गया है जिसमें कलाकार, स्टूडियो, वित्त और स्क्रिप्ट शामिल हैं । हालांकि, इन सभी पर एक आधिकारिक घोषणा अभी तक आना बाकी है । अनिल कपूर इन दिनों लंदन में शूटिंग कर रहे हैं और हमने सुना है कि इसके मेकर्स इस साल गर्मियों के सीजन में इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं ।
















