पिछले एक साल से ज्यादा, प्रियंका चोपड़ा अपनेर अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं के चलते अपने शहर मुंबई और न्यूयॉर्क के बीच झूल रही हैं । पिछले एक साल के अंदर, प्रियंका ने खुद को वैश्विक स्तर पर स्थापित कर लिया और अब वह अपने देश भारत लौटने की तैयारी कर रही हैं ।

हां, प्रियंका चोपड़ा, जो प्राइम टाइम में अमेरिकी टेलीविजन पर अपने थ्रिलर ड्रामा सीरिज शो 'क्वांटिको' के साथ नजर आती थी, अब भारत लौटने की तैयारी कर रही हैं और इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी । प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपने टीवी सीरिज के दूसरे सीजन में प्रवेश कर लिया है और उसके पहले अपनी पैकिंग भी शुरू कर ली है । “Packing up the house is such a conflicted emotion!so many things pop out that u didn’t remember..Last official week in NYC until next time..” प्रियंका ने जानकारी ट्विटर पर शेयर की ।

इसके अलावा प्रियंका ने चैट शो 'लाइव विद केली' में अपनी उपस्थिती के बारें में भी जानकारी शेयर की और सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं दी । ऐसा लगता है कि अब प्रियंका भारत में कुछ बेहतरीन करने के लिए लौट रही हैं ।

इसी के साथ प्रियंका अपने प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फ़िल्म वेंटिलेटर के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर काफ़ी खुशी जताई । प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ क्षेत्रीय फ़िल्मों में एंट्री कर ली है और अब वह कई भाषाओं में फ़िल्म बनाने को लेकर उत्साहित हैं ।

इसके अलावा प्रियंका ने इस बात भी जोर दिया कि वह जल्द ही आगामी बॉलीवुड फ़िल्मों की स्क्रिप्ट भी फ़ाइनल करेंगी । आपको बता दें कि इस साल प्रियंका ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन के साथ हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच में अपना डेब्यू करेंगी ।