ऐसा लगता है कि, इतिहास अपने आपको दोहरा रहा है । कॉमेडियन कपिल शर्मा की वजह से सोनी नेटवर्क खुद को अब एक मुश्किल में पा रहा है । कपिल शर्मा का ट्विटर पर गाली-गलौच करते हुए नाराजगी जताना, कथित पत्रकार के खिलाफ़ मोर्चा खोलना, और कथित पत्रकार व कपिल के बीच टेलीफ़ोन पर हुई बातचीत का रिकॉर्ड सामने आना, कपिल के दोस्तों का कपिल की एक्स गर्लफ़्रेंड पर उनकी इस हालत का जिम्मेदार ठहराना, इन सब बातों से कपिल शर्मा एक बार फ़िर डिप्रेशन में चले गए है । और जिसकी वजह से कपिल शर्मा सोनी चैनर पर प्रसारित हो रहे अपने नए शो फ़ैमिली टाइम विद कपिल शर्मा का नया एपिसो्ड शूट नहीं कर पाए है । जिसके चलते चैनल काफ़ी परेशान है ।

विवादों के चलते कपिल शर्मा नहीं कर पाए नया एपिसोड शूट, चैनल हुआ परेशान

कपिल शर्मा ने चैनल को परेशानी में डाला

इस बार उन्होंने किसी बड़े स्टार को घंटों इंतजार नहीं करवाया न ही शूटिंग पर लेट पहुंचे, बल्कि, अपने शो के लिए कोई नया एपिसोड शूट ही नहीं किया है । और कपिल की इस हरकत से सोनी चैनल काफ़ी परेशान है । आपको बता दें कि कपिल का नया कॉमेडी शो, फ़ैमिली टाइम विद कपिल शर्मा, सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहा है । वादे के मुताबिक, कपिल को सप्ताह के बीच में अपने नए शो के लिए एपिसोड शूट करना हो्ता है और जब एपिसोड शूट हो जाता है तब जाकर वह वीकेंड पर प्रसारित होता है लेकिन इस बार कार्यक्रम के अनुसार कपिल ने ऐसा कुछ नहीं किया ।

चैनल को दिखाने पड़े पुराने शो के एपिसोड

कपिल के अनप्रोफ़ेशनल रवैये को देखते हुए दुविधा में पड़े चैनल ने कपिल के लोकप्रिय पुराने शो, द कपिल शर्मा के कुछ एपिसोड को दिखाना शुरू किया ताकि उनके दर्शक उनसे बंधे रहे । आपको बता दें कि कपिल का पुराना बेहद लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा, दर्शकों और सेलिब्रिटी के बीच खासा लोकप्रिय था, लेकिन सेलिब्रिटी को घंटों_घंटों इंतजार कराना और अचानक शूट कैंसिल कर देने के बाद सेलिब्रिटी ने इस शो से किनारा कर लिया और बड़े दुख के आथ चैनल को ये शो बंद करना पड़ा । कपिल अब एक बार फ़िर उसी इतिहास को दोहरा रहे है और ज्यादा परेशानी की हालत में वह कपिल के इस शो को रिप्लेस करने का भी मन बनाया ।

यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा के दोस्त ने उनकी एक्स-गर्लफ़्रेंड पर लगाया ये आरोप, कपिल के सपोर्ट में आए कृष्णा अभिषेक

कपिल ने न तो कोई नया एपिसोड शूट किया और न ही चैनल को इसकी जानकरी दी । हालांकि चैनल ने कई बार कपिल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे । हो सकता है कि कपिल की हालत सुधर जाए और वह अपने डिप्रेशन से बाहर आ जाए, और सब कुछ पहले जैसा हो जाए, लेकिन फ़िलहाल चैनल ने कथित तौर पर इस मामले पर तुलनात्मक रूप से निरंकुश रुख बनाए है ।