करीना कपूर खान और तैमुर अली खान के छोटे नवाब तैमुर अली खान हर किसी का आंख का तारा बना हुए हैं खासकर पैपराजी के । क्योंकी तैमुर एक स्टारकिड है इसलिए पैपराजी और मीडिया तैमुर की हर गतिविधि को फ़ोलो करने की कोशिश करती है । और यही बात उनके मम्मी-पापा करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान के लिए चिंता का वि्षय बनी हुई है क्योंकि वह अपने लाडले को एक सामान्य जिंदगी देना चाहते हैं । इसी बीच खबर आ रही है कि करीना तैमुर के लिए भाई या बहन लाने की प्लानिंग कर रही हैं । हाल ही में एक चैट शो में करीना ने खुद इस बात का खुलासा किया ।

करीना कपूर खान दो साल बाद फ़िर से मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं
करीना हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ कोमल नहाटा के शो Starry Nights 2.Oh! में मेहमान बनीं । इस चैट शो में करीना ने खुलासा किया कि वो और सैफ दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं । लेकिन ये सब 2 साल बाद होगा । चैट शो के दौरान जब करीना से दूसरे बच्चे के बारे में सवाल किया गया तो बेबो ने कहा, ''2 साल बाद ।'' तभी अमृता अरोड़ा ने तुरंत कहा- ''मैंने करीना से कह दिया है, जब वो दोबारा से प्रेग्नेंट होने का फैसला करे तो मुझे बता दें । क्योंकि मैं ये देश छोड़कर चली जाऊंगी ।''
करीना ने खुलकर इस बात का संकेत दे दिया कि वह दो साल बाद दूसरे बच्चे की प्लानिंग करने वाली है । वैसे इस खबर को सुनकर करीना के फ़ैंस को यकीनन खुशी होगी । बता दें कि करीना ने तैमूर को 20 दिसंबर 2016 को जन्म दिया था । जन्म के बाद से ही तैमूर सभी के फेवरेट बन गए हैं ।
यह भी पढ़ें : अपनी 'ननद' सोहा अली खान की तरह फ़ुल टाइम मम्मी बनने का कोई शौक नहीं रखती 'भाभी' करीना कपूर खान
फ़िल्मों की बात करें तो, करीना जल्द ही करण जौहर की आगामी फ़िल्में- गुड न्यूज और तख्त में नजर आएंगी । गुड न्यूज में जहां करीना के अपोजिट अक्षय कुमार नजर आएंगे वहीं तख्त में करीना एक मुगल राजकुमारी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी ।
















