शाहरुख़ खान की कमबैक फ़िल्म पठान अपनी रिलीज़ से बस कुछ ही दिन दूर है ऐसे में हर किसी को फ़िल्म के ट्रेलर का इंतज़ार है । बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिवली बताया था पठान का मचअवेटेड ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज़ होगा । इसी के साथ बताया गया था कि, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने पठान के दो ट्रेलर फ़ाइनल किए जिसमें से एक में फ़िल्म की लीड कास्ट शाहरूख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ फ़िल्म में टाइगर के रूप में कैमियो कर रहे सलमान खान होंगे और एक ट्रेलर सलमान नहीं होंगे । हालांकि ट्रेलर में सलमान को दिखाए जाने को लेकर मेकर्स के बीच कई मीटिंग्स हुई जिसके बाद फ़ैसला लिया गया कि सलमान खान पठान के ट्रेलर में नज़र नहीं आएंगे ।

शाहरुख खान स्टारर पठान के ट्रेलर का हिस्सा नहीं होंगे सलमान खान
ट्रेड एक्सपर्ट ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “यशराज फिल्म्स ने मास्टरस्ट्रोक खेला है । जबकि हर कोई जानता है कि सलमान पठान का हिस्सा हैं, वे चाहते हैं कि दर्शक फिल्म में उनका ट्रैक देखने के लिए सिनेमाहॉल तक आएं । उनका मानना है कि कैमियो को छिपाए रखने से फिल्म की रिलीज पर और अधिक प्रचार होगा, क्योंकि दर्शकों के लिए सलमान की मौजूदगी सरप्राइज़ के रूप में सामने आएगी । वे सलमान की एंट्री पर कोई भी हिंट नहीं देना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उत्साह बना रहेगा जो फ़िल्म के लिए अच्छा है ।”
सूत्र ने आगे कहा कि सलमान का ट्रैक सिर्फ एक ब्लिंक और मिस कैमियो नहीं है, बल्कि 15 से 20 मिनट के एक उचित एक्शन सीक्वेंस का हिस्सा है । इस बारें में ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया, “सिल्वरस्क्रीन पर सलमान का सीक्वंस धमाल मचा देगा । भारतीय सिनेमा के दो सबसे अहम सुपरस्टार, शाहरुख़ और सलमान की स्क्रीन पर मौजूदगी फ़ैंस को उत्साहित कर देगी ।”
पठान के ट्रेलर को देशभक्ति, डायलॉग्स, एक्शन और स्केल से भरपूर बताया जा रहा है। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, इसमें शाहरुख पहले कभी नहीं देखे गाए अवतार में नज़र आएंगे । ट्रेलर 3 मिनट से कम का है जिसमें एक्शन ज़्यादा देखने को मिलेंगे और फिल्म के प्लॉट के बारे में थोड़ा बहुत आइडिया मिलेगा। जाहिर तौर पर ट्रेलर में शाहरुख को ज़्यादा फ़ुटेज में रखा है । लेकिन दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम को भी बराबर से फ़ुटेज दिया है ।”
















