बैक-टू-बैक हिट फ़िल्में देकर कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के नए सुपरस्टार बन गए हैं । जब हर बड़े स्टार की मचअवेटेड फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर फ़्लॉप साबित हुईं तब कार्तिक आर्यन ने भूल भूलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देकर खुद के स्टारडम को साबित किया । तेज़ी से आगे बढ रहे कार्तिक आर्यन अब अपनी अपकमिंग फ़िल्म शहज़ादा के साथ एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं । एक्टर के तौर पर खुद के स्टारडम को साबित करने के बाद अब कार्तिक आर्यन शहज़ादा के साथ प्रोड्यूसर भी बन गए हैं ।

शहज़ादा के साथ प्रोड्यूसर भी बने कार्तिक आर्यन
कार्तिक से जुड़े करीबी सूत्र ने हमें बताया, “कार्तिक का प्रोड्यूसर बनना प्लान नहीं था । लेकिन अब कार्तिक ने निर्माता बनने की शुरुआत कर दी है । उन्होंने एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू ही किया है । लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ की उन्हें प्रोड्यूसर बनाना पड़ा । शहजादा को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा और ऐसे में कार्तिक फ़िल्म के रक्षक के रूप में सामने आए और प्रोड्यूसर बनकर वित्तीय संकट को टाला । अगर कोई उस समय कदम नहीं उठाता, तो शायद फ़िल्म बीच में ही बंद हो जाती ।”
कार्तिक ने प्रोड्यूसर बनकर फ़िल्म को बंद होने से बचाया । इस बारें में कार्तिक के करीबी दोस्त ने बताया, “फ़िल्म के वित्तीय संकट को देखते हुए कार्तिक ने अपनी फीस न लेने का भी ऑफ़र दिया । तभी अन्य निर्माताओं ने उन्हें एक निर्माता के रूप में बोर्ड पर लेने का ऑफ़र दिया जिसे कार्तिक ने ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार कर लिया ।”
रोहित धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म शहजादा में कार्तिक के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में नज़र आएंगी । शहज़ादा असल में साल 2020 की अल्लू अर्जुन स्टारर सुपरहिट तेलुगु फिल्म अला वैकुंठप्रेमुलु का हिंदी रीमेक है । शहज़ादा 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी ।
















