बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फ़िल्म जोगीरा सारा रा रा अपने ट्रेलर और गानों की वजह से काफ़ी चर्चा में बनी हुई है । सभी को फ़िल्म की रिलीज का इंतज़ार है ऐसे में अब खबर आ रही है की, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की जोगीरा सारा रा रा की रिलीज़ डेट पोस्टपोन हो गई है । जहां पहले यह फ़िल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी उसे पोस्टपोन करके अब 26 मई कर दिया गया है ।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की जोगीरा सारा रा रा को मिली नई रिलीज डेट, अब 26 मई को होगी रिलीज

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की जोगीरा सारा रा रा

हालाँकि जोगीरा सारा रा रा की रिलीज डेट पोस्टपोन करने का मुख्य कारण तो अभी सामने नहीं आया लेकिन कहा जा रहा है कि, मेकर्स ने यह फैसला अदा शर्मा स्टारर  द केरल स्टोरी को दर्शकों से मिल रहे बेहतर रिस्पॉन्स को देखते हुए लिया है । इसलिए फिल्म कुछ समय बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।  

जोगीरा सारा रा रा में नवाज़ पहली बार डांस करते हुए नज़र आएँगे । कुशन नंदी के निर्देशन में बनी जोगीरा सारा रा रा एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जिसमें नवाजुद्दीन और नेहा के अलावा जरीना वहाब, संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं ।