नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान बॉलिवुड के प्रतिभाशालियों अभिनेताओं में से एक है । एक से बढ़कर एक फ़िल्में देने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान साल 2013 में आई फ़िल्म लंचबॉक्स में साथ नजर आए थे । इस फ़िल्म में दोनों के अभिनय को खूब सराहा गया था । और अब लंचबॉक्स के निर्देशक हनी त्रेहान ही एक बार फ़िर इस प्रतिभाशाली जोड़ी को फ़िर से पर्दे पर लाने का फ़ैसला किया है ।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान रात अकेली है में साथ नजर आएंगे
हनी त्रेहान ने अपनी आगामी फ़िल्म रात अकेली है में, नवाजुद्दीन और इरफ़ान को कास्ट करने का फ़ैसला किया है । ये एक थ्रिलर फ़िल्म होगी जिसकी कहानी दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी । और इसीलिए हनी त्रेहान ने नवाज और इरफ़ान को चुना है । फिल्म की शूटिंग भी इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद की जा रही है ।
फ़िल्म के निर्देशक हनी को लगा कि उनकी फ़िल्म रात अकेली है में नवाजुद्दीन और इरफान एकदम फ़िट बैठते है । इसलिए उन्होंने इन दोनों को अपनी फ़िल्म के लिए चुना । हनी ने कुछ दिन पहले अपनी फ़िल्म के लिए दोनों अभिनेताओं को अप्रोच किया और दोनों को ही हनी का आइडिया काफ़ी पसंद आया ।
बता दें कि हनी ने इस प्रोजेक्ट का प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया है पर मूवी का शेड्यूल इरफान की हेल्थ को मद्देनजर रखकर तय किया जाएगा । मूवी को लेकर बाकी डीटेल्स अगले महीने फाइनल होंगी । इस खबर को लेकर जब हनी त्रेहान से कॉन्टैक्ट किया गया तो वह कमेंट करने के लिए अवेलेबल नहीं थे ।
















