Nawaz

फ़िल्म 'द लंच बॉक्स' से अत्यधिक प्रशंसा बटोर चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फ़िर निर्देशक रितेश बत्रा के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।

"यह सही है । मैं रितेश बत्रा की अगली फ़िल्म कर रहा हूं । यह एक गहन विषय है और पूरी तरह लंचबॉक्स से अलग है और हाँ, लंचबॉक्स, जहां मैं मुख्य अभिनेता के तौर पर नहीं था, लेकिन इसके विपरीत इस बार मैं लीड रोल में हूं ।” यह कहना है नवाज का जो बहुचर्चित हॉलीवुड फ़िल्म 'लायन' के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं ।

नवाज ने खुलासा किया कि "यह वास्तव में हॉलीवुड डेब्यू नहीं है । यह सिर्फ एक कैमियो है । मैं उस फ़िल्म में सिर्फ़ एक ही सीन में हूं । क्योंकि निर्देशक गर्थ डेविस ने व्यक्तिगत रूप से मुझसे पूछा इसलिए मैंने यह किया ।" मैं खुश हूं कि हरामखोर और रितेश बत्रा की फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हूं और लायन में कैमियो कर रहा हूं ।”