शनिवार, 12 अक्टूबर की रात महाराष्ट्र के पूर्व विधायक, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बेहद क़रीबी बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । बाबा सिद्दीकी की सरेराह हत्या ने हर किसी को सन्न कर दिया है खासतौर पर राजनीति और बॉलीवुड जगत बाबा सिद्दीकी की मौत से गहरे सदमे में हैं । सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं । वहीं इस हत्या की इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है । इससे पहले पुलिस ने सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ाई है । बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया है । इसी बीच खबर आ रही है कि, स्टैंड कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की जान को भी ख़तरा है । जिसके बाद मुंबई पुलिस स्टैंड कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को भी सुरक्षा देने वाली है ।

मुनव्वर फारूकी पर भी हमले की कोशिश
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हाल ही में जब मुनव्वर दिल्ली में थे तो वहां कुछ लोगों ने उनका पीछा किया । बताया जा रहा है कि, दिल्ली में जो लोग मुनव्वर का पीछा कर रहे थे, उनका कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ है । दिल्ली में मुनव्वर का पीछा क्यों किया जा रहा था ? अगर मुनव्वर लॉरेंस के निशाने पर है तो क्यों है ? अभी इसके पीछे की वजह साफ नहीं है ।
हालांकि, मुंबई पुलिस का हवाला देते हुए जराई ने दावा किया है कि मुनव्वर ने कई शो में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया था । इससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग नाखुश है और मशहूर कॉमेडियन को निशाना बनाना चाहता है ।
दरअसल, बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद 13 अक्टूबर को फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा था, “सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते । किसी के साथ भी हमारी दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो सलमान खान और दाऊद इब्राहिम की मदद करेगा, वो अपना हिसाब-किताब लगाए रखना ।”
अप्रैल में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फ़ायरिंग के बाद से ही मुंबई पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी है । लेकिन बाबा सिद्दीकी की सरेराह हत्या और फिर धमकी भरी पोस्ट के बाद तो मुंबई पुलिस और भी ज्यादा ज्यादा सतर्क हो गई और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई ।
















