
मंगलवार, 29 अगस्त को मुंबई में आई जोरदार बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह से ठप्प पड़ गया, आवागमन के साधन पूरी तरह से ठप्प पड़ गए जिसकी वजह से लोगों की काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा । साल 2005 में आई बाढ के बाद ये सबसे भयावह बारिश मानी जा रही है । भारी बारिश की वजह से आम जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ जिसके बाद कई लोग मदद के लिए सामने आए ।
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामने आईं कई बॉलीवुड हस्तियां, जिसने वो काम किया जिससे उनकी थोड़ी मदद हो सके । इमरान हाशमी, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, सनी सिंह, दीया मिर्जा, सोनाक्षी सिन्हा और कई अन्य ने बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी), पश्चिमी रेलवे, मध्य रेलवे आदि की हेल्पलाइन नंबर को ट्वीट किया, जिससे लोगों को पूछताछ में आसानी हो सके ।
फरहान अख्तर ने फंसे यात्रियों को बताया कि शहर के कुछ स्थानों पर स्वयंसेवा उपलब्ध हैं और सभी गुरुद्वार भोजन और आश्रय के लिए खुले हैं। उन्होंने कुछ फोन नंबर भी साझा किए ।
रणविजय सिंह और अशोक पंडित ने लोगों को बांद्रा में एक जगह जाने की सलाह दी, जहां भोजन और पानी उपलब्ध था।
सिर्फ़ दो कार्यक्रम, श्रद्दा कपूर अभिनीत फ़िल्म हसीना पारकर का गाना ‘तेरे बिना’ और विवेक ओबेरॉय के घर पर विराजे गणपति विसर्जन को छोड़कर कई सारे फ़िल्म कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया । इस दौरान विवेक ओबेरॉय ने मौजूद फ़ोटोग्राफ़र को खाने और अन्य इंतजाम मुहैया कराए ।
#MumbaiRains The BMC emergency helpline number is 1916. For traffic emergencies, call the police at 100. Stay safe everyone!
— emraan hashmi (@emraanhashmi) August 29, 2017
Some good numbers for all of us. pic.twitter.com/1M0JjKverL— Madhuri Dixit-Nene (@MadhuriDixit) August 29, 2017
BMC helpline 1916. Police Helpline 100..Home is the safest.. for most. Find shelter and give shelter. Be safe Mumbai #mumbairains
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 29, 2017
#staysafe #mumbairains pic.twitter.com/4KsUjt2PJR— Sunny Singh (@mesunnysingh) August 29, 2017
Please do not venture out! If you can offer shelter to strays and people stuck in the rain please do.MCGM helpline number 1916 #MumbaiRains
— Dia Mirza (@deespeak) August 29, 2017
#mumbairains really lashing down. Please stay indoors and be safe everyone. Help those who need it. BMC helpline 1916, police 100.— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) August 29, 2017
Please RT. #mumbaiheroes pic.twitter.com/FaOHXB031Z
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 29, 2017
Those stranded near Bandra,Khar,Santacruz,Sea link can go to Trupti Bandra at linking road near Amarsons,Food/water available #mumbairains— Rannvijay singha (@RannvijaySingha) August 29, 2017
Those stranded in Bandra can move towards Trupti Bandra * at linking rd near Amarsons Food and tea hv been made available.#MumbaiRains
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) August 29, 2017
















