सिकंदर को इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक माना जा रहा है क्योंकि यह सलमान खान की ईद पर वापसी फ़िल्म है और साथ ही यह उनके फैंस के लिए किसी ईदी से कम नहीं है । क्योंकि अब ईद में दो हफ़्ते से भी कम समय बचा है ऐसे में सिकंदर की फिक्स रिलीज डेट का हर किसी को इंतज़ार है । लेकिन मेकर्स ने अभी तक सिकंदर की फिक्स रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है । लेकिन हमेशा की तरह बॉलीवुड हंगामा के पास सिकंदर की फिक्स रिलीज डेट को लेकर मेगा एक्सलूसिव अपडेट है । जहाँ ये कहा जा रहा था कि, सिकंदर शुक्रवार, 28 मार्च, शनिवार, 29 मार्च को थिएटर में बड़े पैमाने पर रिलीज हो सकती है वहीं बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि सिकंदर रविवार, 30 मार्च को रिलीज़ हो रही है ।

MEGA EXCLUSIVE: लॉक हुई सलमान खान की सिकंदर की रिलीज डेट ; टाइगर 3 की तरह यह भी रविवार, 30 मार्च को थिएटर में आएगी

सिकंदर की रिलीज़ डेट हुई लॉक  

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, “सिकंदर की रिलीज़ डेट तय हो गई है। यह रविवार, 30 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी । निर्माताओं को भरोसा है कि यह रिलीज़ के लिए सही दिन है। रविवार को एक बड़ी छुट्टी होगी, खासकर महाराष्ट्र में क्योंकि उस दिन गुड़ी पड़वा है । इस बीच, रमज़ान ईद सोमवार, 31 मार्च को मनाई जाएगी। कई केंद्रों में मंगलवार, 1 अप्रैल और बुधवार, 2 अप्रैल को ईद के बाद की छुट्टी का असर रहेगा।  शुक्रवार, 4 अप्रैल से कलेक्शन में फिर से उछाल देखने को मिलेगा । इसलिए, रविवार, 6 अप्रैल तक, फिल्म के कलेक्शन बहुत मजबूत रहेंगे ।”

बॉलीवुड हंगामा ने 3 मार्च को सबसे पहले यह रिपोर्ट दी थी कि सिकंदर, 30 मार्च को रिलीज़ होने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान की पिछली फिल्म टाइगर 3 (2023) भी एक अपरंपरागत रविवार को रिलीज़ हुई थी। यह दिवाली के दिन रविवार, 12 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आई। इसे पूरे सप्ताह दिवाली के बाद की छुट्टियों का फायदा मिला।

रविवार, 16 मार्च को, बॉलीवुड हंगामा ने यह भी बताया कि निर्माता बुधवार, 19 मार्च को आधिकारिक तौर पर रिलीज़ की तारीख की घोषणा करेंगे। आने वाले सप्ताहांत में बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा । उसी समय एडवांस बुकिंग भी शुरू होने की उम्मीद है ।

ऐसी खबरें हैं कि सिकंदर के ट्रेलर लांच के लिए एक ग्रैंड इवेंट की प्लानिंग भी की जा रही है । सलमान खान के अलावा, सिकंदर में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी हैं। इसका निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया है ।