विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छावा ने BookMyShow पर 12 मिलियन टिकट बिक्री को पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनकर भारतीय सिनेमा में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। इस फिल्म ने स्त्री 2 सहित प्रमुख ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिससे यह केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बजाय एक सांस्कृतिक घटना के रूप में अपनी जगह मजबूत कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई के अलावा विक्की कौशल की छावा ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड ; सिनेमाई मास्टरपीस को देखने एक बार नहीं बार-बार आए दर्शक ; BookMyShow पर क्रॉस किया 12 मिलियन टिकट बिक्री आंकड़ा

विक्की कौशल की छावा ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

BookMyShow के सीओओ - सिनेमाज, आशीष सक्सेना ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ख़ुशी जताते हुए कहा, “एक ऐतिहासिक उपलब्धि में जिसने भारतीय सिनेमा परिदृश्य को फिर से परिभाषित किया है, छावा ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और BookMyShow पर 12 मिलियन टिकट बिक्री की ऐतिहासिक उपलब्धि को पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इस असाधारण उपलब्धि के साथ छावा ने ब्लॉकबस्टर स्त्री 2 को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने उद्योग में एक नया बेंचमार्क सेट किया है। विक्की कौशल ने संभाजी महाराज के किरदार में अपने करियर का अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है और जिसने देशभर के हर वर्ग के दर्शकों को दिल जीत लिया है । महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना के सम्मोहक प्रदर्शन ने एक अभिनेत्री के रूप में उनकी उल्लेखनीय रेंज को प्रदर्शित करते हुए इस महाकाव्य गाथा को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है ।”

उन्होंने आगे कहा, “फिल्म को पूरे देश में शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें मुंबई, पुणे, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, बेंगलुरु, नागपुर, नासिक, अहमदाबाद, कोलकाता और लखनऊ जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं, जो BookMyShow पर सबसे आगे हैं। खास बात यह है कि इसे बार-बार देखा गया, जिसमें प्रशंसक इस सिनेमाई मास्टरपीस को देखने के लिए कई बार वापस आए । बॉक्स ऑफिस पर जीत से कहीं ज़्यादा, यह एक सांस्कृतिक घटना है जो हमारे समृद्ध इतिहास में निहित प्रामाणिक कहानी कहने की स्थायी शक्ति को प्रदर्शित करती है। छावा की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता हमारे इस विश्वास को पुष्ट करती है कि जब शक्तिशाली कथाएँ असाधारण प्रदर्शनों से मिलती हैं, तो स्क्रीन पर जादू होता है जो भारतीय दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ता है ।”

बार-बार दर्शकों की संख्या में वृद्धि के साथ, छावा ने न केवल कमर्शियल सफलता हासिल की है, बल्कि भारतीय सिनेमा पर एक स्थायी प्रभाव भी छोड़ा है।