अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 अपनी तय रिलीज डेट से पोस्टपोन हो गई है । जहां पहले सन ऑफ सरदार 2 अगले हफ़्ते यानी 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, अब यह एक हफ्ते बाद, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिव तौर पर यह जानकारी दी है कि इस कॉमिक एंटरटेनर की रिलीज़ को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।

MEGA EXCLUSIVE: सैयारा की सुपर सक्सेस ने पोस्टपोन की सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज ; अजय देवगन स्टारर अब 1 अगस्त को होगी रिलीज

अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 एक हफ़्ते के लिए पोस्टपोन

एक सूत्र ने बताया, “यश राज फिल्म्स की सैयारा  ने 18 जुलाई को रिलीज़ होते ही जबरदस्त ओपनिंग ली है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। शनिवार को इसकी कमाई शुक्रवार से ज़्यादा होगी और रविवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय है। फिल्म हफ़्ते के दिनों और दूसरे हफ़्ते में भी मज़बूती से टिके रहने वाली है। ऐसे में सन ऑफ सरदार 2 को ठीक एक हफ्ते बाद रिलीज़ करना दोनों फिल्मों के बिज़नेस के लिए नुकसानदायक होता। इसी वजह से अजय देवगन, जियो स्टूडियोज़ और बाकी निर्माताओं ने फिल्म को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया।”

एक ट्रेड एक्सपर्ट ने भी इस फैसले की सराहना करते हुए कहा, “सन ऑफ सरदार 2 की टीम का ये फैसला बहुत ही समझदारी भरा और सही है। सैयारा फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है, और फिल्म की रिलीज़ टलने से उसे दो हफ्तों का पूरा फायदा मिलेगा । फिर 1 अगस्त को सन ऑफ सरदार 2 ज़ोरदार एंट्री लेगी। इससे दोनों फिल्मों को और पूरी एग्जीबिशन इंडस्ट्री को फायदा होगा।”

ट्रेड एक्सपर्ट ने आगे कहा, “जुलाई का महीना फिल्म इंडस्ट्री के लिए शानदार साबित हुआ है। ज्यूरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ, मेट्रो...इन डिनो और सुपरमैन के बाद अब सैयारा  बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अगस्त भी काफी रोमांचक रहेगा — पहले सन ऑफ सरदार 2 और फिर वॉर 2 आएगी। सिनेमा फिर से अपनी रफ्तार में लौट आया है।”

सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, चंकी पांडे, शरत सक्सेना, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर और दिवंगत मुकुल देव जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज़ और देवगन फिल्म्स के बैनर तले अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने किया है और निर्देशन की कमान संभाली है विजय कुमार अरोड़ा ने।