804803090

बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक, मनोज वाजपेयी समीक्षकों द्वारा सराही गई  फिल्म अलीगढ़ की सफलता से फ़ूले नहीं समा रहे हैं और उनकी इस खुशी में चार चांद लगा, जब अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में उनकी फ़िल्म को सराहा गया । हाल ही में मनोज वाजपेयी ने अपनी फ़िल्म अलीगढ़ में एक समलैंगिक प्रोफेसर के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का  पुरस्कार जीता ।

मनोज बाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय दक्षिण एशियाई फिल्म समारोह में फ़िल्म अलीगढ़ में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया । उत्तर प्रदेश की असल जिंदगी की घटना पर आधारित फ़िल्म अलीगढ़ एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के समलैंगिक संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है । एक प्रोफेसर की समलैंगिक यौन संबंधों की अनोखी दास्तां को बयां करता मनोज वाजपेयी का किरदार एक अलग दुनिया में रहने वाले शख्स की अनकही भावनाओं का अहसास करवाता है । कैसे एक इंसान के अंतर मन की दशा बाहरी समाज के लिए गले की फांस बन जाती है । सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में होमोसैक्शुअल किरदार को जितनी संजि‍दगी से दिखाया गया है वह काबिल ए तारीफ है ।

फ़िल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य अभिनेता की भूमिका में हैं वहीं राजकुमार राव एक पत्रकार की भूमिका में नजर आए हैं । फ़िल्म के निर्देशक हंसल मेहता के प्रति अपन आभार प्रकट करते हुए मनोज वाजपेयी ने फ़िल्म की पूरी टीम को धन्यवाद कहा और साथ ही ये भी कहा कि ये फ़िल्म दुनियाभर में खूब सराही जा रही है ।