
ऐसा सुनने में आया है कि एमी जैक्सन, जो पिछली बार सिंह इज़ ब्लिंग में नजर आईं थी, को अर्जुन कपूर और श्रद्दा कपूर अभिनीत फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड में एक स्पेशल रोल के लिए चुना गया था, लेकिन अब वो इस फ़िल्म में नजर नहीं आएंगी । एमी जैक्सन फ़िल्म में बिल गेट्स फाउंडेशन की सामन्था मायर्स का किरदार अदा करने वाली थी । गौरतलब है कि सामन्था मायर्स गांव में स्कूल खोलने के लिए फ़ंड देने के लिए बिल गेट्स के साथ भारत आईं थी । फ़िल्म के मध्यांतर के बाद के लिए एमी का रोल बहुत महत्वपूर्ण था ।
अब ये खबर आ रही है कि एमी जैक्सन फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड से बाहर हो गईं हैं । इस मुद्दे पर बात करते हुए एमी ने कहा कि, उन्होंने पहले ही अपनी डेट्स एक ब्रिटिश फ़िल्म के लिए दे रखी थी जिसकी शूटिंग वह सितंबर में शुरू करेंगी । एमी ने उस किरदार की जमकर तारीफ़ की जो वह हाफ़ गर्लफ़्रेंड में अदा करने वाली थी । और फ़िल्म में अर्जुन कपूर के साथ काम करने पर एमी बोलीं कि वह भविष्य में अर्जुन के साथ काम करना चाहेंगी ।
बहरहाल, एमी जैक्सन सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फ़िल्म फ़्रीकी अली में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट नजर आएंगी । यह फ़िल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















