
आशुतोष गोवारिकर ने अपनी आगामी फ़िल्म मोहेंजो दारो के शुक्रवार के दिन रिलीज से पहले किसी के लिए भी कोई भी शो नहीं रखने का फ़ैसला किया । ह्रितिक रोशन फ़िल्म को लेकर बहुत विश्वस्त है । ह्रितिक का कहना है कि, मैं आमतौर पर अपनी फिल्मों के परिणाम के बारे में सही होता हूं । और इस बार भी मैं बहुत कॉंफ़िडेंट हूं । उनके दोनों बेटे और उनका परिवार शुक्रवार के दिन ही, जब फ़िल्म देशभर में रिलीज होगी, तब ही देखेंगे । दरअसल फ़िल्म के निर्देशक आशुतोष ने मोहेंजो दारो के सभी प्रिव्यू शो पर रोक लगा दी थी ।
मोहेंजो दारो के करीबी सूत्रों के मुताबिक, कोई भी शुक्रवार से पहले फ़िल्म नहीं देख पाएगा, न हीं ह्रितिक का परिवार और न ही आशुतोष का परिवार ।
इस मुद्दे पर ह्रितिक कहते हैं, मेरे परिवार ने मोहेंजो दारो को रिलीज के दिन बड़ी स्क्रीन पर देखने का फ़ैसला किया । वो इस फ़िल्म को एक छोटी स्क्रीन पर नहीं देखना चाहते हैं । इसलिए मुझे अभी तक नहीं पता कि फ़िल्म के बारें में उनकी प्रतिक्रिया क्या है ।
















