1033165253

हमने आपको बताया था कि 90 के दशक की सेक्स बॉम अभिनेत्री ममता कुलकर्णी दो हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स रैकेट केस में लिप्त पाईं गईं । ड्रग रैकेट में फ़ंसने के कारण बेहद बदनामी झेल चुकी ममता कुलकर्णी अपने ऊपर लगे इस आरोप को गलत बताती हैं और अब इस केस बाहर आना चाहती हैं । इसलिए अब सुनने में आया है कि ममता कुलकर्णी ने अपने ऊपर लगे इस आरोप से बाहर निकलने के लिए किसी अंतर्राष्ट्रीय कानूनी सलाहाकार को नियुक्त किया है ।

दो हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स रैकेट केस की आरोपी होने और वॉन्टेड और ड्रग्स डीलिंग के सरगना विकी गोस्वामी से जुड़े होने के बावजूद ममता कुलकर्णी बहुत शांत दिखाईं दी । केन्या, जहां इन दिनों ममता कुलकर्णी रह रही हैं, तीन सबसे नामी-गिरामी सफल वकील -न्यूयॉर्क से डैनियल आर्शेक, केन्या से क्लिफ ओमबेटा और मुंबई से माजिद मेमन को इस कानूनी उलझन से खुद को बाहर निकालने के लिए नियुक्त किया है ।

डैनियल और क्लिफ़ पहले से ही मुंबई में हैं वे माजिद मेमन के साथ कल दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे । इस मुद्दे पर माजिद ने कहा कि, वे तीनों कल दोपहर 2 बजे केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक करेंगे और बाद में, एक प्रेस कॉंफ़्रेंस भी आयोजित करेंगे ।

गौरतलब है कि इस केस की शुरूआत इस साल के अप्रैल महीने में हुई थी जब ठाणे पुलिस ने ने एक फैक्टरी से 20 टन एफेड्रीन ड्रग बरामद की थी । इस ड्रग की खरीद और बिक्री भारत में बैन है । ठाणे पुलिस ने छापेमारी में तकरीबन 2 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की । पुलिस के मुताबिक ड्रग्स के काले कारोबार कि तस्करी का पूरा खेल ममता कुलकर्णी का पति विक्की गोस्वामी और खुद ममता कुलकर्णी देंखती है । छापेमारी  में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें सोलापुर में ड्रग्स बनाने वाली कंपनी का मालिक भी है । अब तक की जांच में पता चला है कि इस फैक्ट्री में इफेड्रीन एसीटिक एनहाईड्राईड नाम की ड्रग्स बनाई जाती थी । फिर इसे मुंबई के रास्ते गोवा और वहां से विदेशों में भेजा जाता था । सोलापुर की जिस फार्मा कंपनी Avon life sciences से 2 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई थी उस कंपनी में ममता कुलकर्णी को डायरेक्टर बनाने की कोशिश चल रही थी  । कंपनी के 2 करोड़ में से 11 लाख शेयर ममता के नाम पर ट्रांसफर करने पर सहमति बनी थी, इससे वो डायरेक्टर बन जाती । भले ही पुलिस को ड्रग रैकेट मामले में  ममता कुलकर्णी के खिलाफ ढेर सारे सबूत मिलें हों लेकिन फ़िर भी ममता कुलकर्णी अपने ऊपर लगे इन आरोपों से इनकार कर रही हैं ।