
पहले हमने आपको बताया था कि इमरान हाशमी जल्द ही अंए प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म कैप्टन नवाब में यूनिफ़ॉर्म पहने एक ऑफ़िसर की भूमिका में नजर आएंगे । चूंकि ये फ़िल्म असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित है इसलिए फ़िल्म में एक आर्मी मेन के किरदार को अच्छे से निभाने के लिए इमरान हाशमी सैन्य प्रशिक्षण लेंगे ।
इसकी तैयारियों के बारें में बात करते हुए इमरान ने कहा कि, चूंकि इमरान ने इससे पहले ऐसा किरदार नहीं निभाया है इसलिए उन्हें कुछ महीनों के लिए अपनी भूमिका में जान डालने के लिए सैन्य प्रशिक्षण के कुछ प्रकार सीखनें की जरूरत होगी । इसके लिए इमरान हाशमी बूट कैंप में शामिल होंगे जहां वह आर्मी ट्रेनिंग से लेकर गन और राइफ़ल कैसे चलाते हैं, इसका प्रशिक्षण लेंगे । भूमिका के लिए शारीरिक प्रशिक्षण की आवाश्यकता के अलावा, इमरान के किरदार को अपने हिस्से के अनुरूप निश्चित बॉडी लैंग्वेज भी सीखने की जरूरत पड़ेगी । इसके लिए भी इमरान हाशमी को वर्कशॉप से गुजरना होगा जहां सिखाया जाता है कि हथियार लेकर कैसे दौड़ा जाता है । इन सबके लिए इमरान किसी सैन्य कर्मचारी से प्रशिक्षण में उनकी सहायता करने के लिए संपर्क करेंगे ।
कैप्टन अमेरिका में इमरान हाशमी न केवल अभिनेता बल्कि पहली बार एक निर्माता के रूप में नजर आएंगे । इमरान बादशाहो की शूंटिंग खत्म करने के बाद जल्द ही इस फ़िल्म की शूटिंग़ शुरू कर देंगे और फ़िल्म में अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर देंगे ।
















