जब से माहिरा खान की रणबीर कपूर के साथ इंटरनेट पर सिगरेट फ़ूंकते हुए तस्वीरें वायरल हुईं हैं तब से माहिरा खान अपनी छोटी ड्रेस और धूम्रपान को लेकर कई पाकिस्तानियों की आलोचना का शिकार हो रही है । जहां एक तरफ़ इन तस्वीरों को देखकर माहिरा की बॉलीवुड के रणबीर कपूर के साथ अफ़ेयर की कहानी बनाने लगे वहीं उनके कुछ प्रशंसक ने उनकी छोटी बैकलेस ड्रेस और खुलेआम धूम्रपान को लेकर आपत्ती जताई । माहिरा की इन तस्वीरों पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था लेकिन इस पर माहिरा की तरफ से कुछ नहीं कहा गया था >लेकिन अब इस मामले पर चुप्पी रखने वाली माहिरा खान ने अपनी चुप्पी तोड़ने का फ़ैसला किया और पाकिस्तानी मीडिया में इस विवाद के बारें में खुलकर बोला ।

माहिरा खान ने एक पाकिस्तानी वेबसाइट, समथिंग होते को दिए इंटरव्यू में इस घटना के बारें स्वीकारते हुए कहा कि ''मैं एक इंसान हूं और मुझसे भी गलतियां होती हैं ।'' माहिरा ने माना कि वह अभी तक चुप रहीं क्योंकि उनको समझ ही नहीं रहा था कि इस पर क्या कहें । लेकिन उन्हें इस बात का पछतावा है और उनसे गलतियां होती हैं । माहिर ने कहा कि, ''मैं एक स्ट्रॉन्ग महिला हूं लेकिन जब यह सब हुआ तो मैं पूरी तरह से टूट गई । रोज़ सोचती थी कि मैं स्टेटमेंट पोस्ट करूंगी लेकिन मैं खुद को रोक लेती थी क्योंकि मुझे पता ही नहीं था कि मुझे कहना क्या है । सच कहूं तो मैं नहीं जानती कि इतनी सारी आलोचनाएं कहां से आ गईं । यह सब नफरत वाली जगह से तो नहीं आई हैं । यहां मैं ट्रोलर्स की बात नहीं कर रही बल्कि उन लोगों की बात कर रही हूं जिन्हें सच में इन तस्वीरों को देखकर बुरा लगा है । उनका अपसेट होना वैसा ही है, जिस तरह से उन तस्वीरों को देखकर मेरी मम्मी, नानी अपसेट होती हैं । अब भी मैं किसी महिला से मिलती हूं तो वह मुझे कहती है कि मुझे तुम्हारी वो तस्वीर पसंद नहीं आई तो मैं तुरंत माफी मांग लेती हूं ।'

अपने फैन्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं एक अच्छी रोल मॉडल हूं, लेकिन परफेक्ट रोल मॉडल नहीं हूं । मैं इंसान हूं मुझसे गलतियां होती हैं । मुझे उन लोगों को देख खुशी हुई जो मेरे सपोर्ट में बोले ।'

आपको बता दें कि यह पहली बार है जब माहिर अखान ने इस विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी है । इसी के साथ माहिरा ने इशारों -इशारों में यह भी बताया की वह पाकिस्तान में लॉरियल की ब्रांड एंबेस्डर घोषित हुई है ।