
साल 2009 से, ईद और सलमान खान की फ़िल्मों का एक गहरा नाता रहा है । सिवाय ट्यूबलाइट के, सलमान खान की लगभग हर फ़िल्म ईद के दिन रिलीज हुई और जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई, और उनमें शामिल हैं-वॉंटेड, दबंग, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान और सुल्तान । वास्तव में, काफ़ी लंबे समय से, कोई भी फिल्म 2018 की ईद पर रिलीज करने के लिए तैयार नहीं हुई थी और किसी ने भी इस प्रतिष्ठित दिन पर अपनी फिल्म की घोषणा करने की हिम्मत भी नहीं की, क्योंकि हर कोई जानता था कि यह दिन सलमान खान की बड़ी फिल्म के लिए आरक्षित है । लेकिन अब सुनने में आया है कि इस दिन सलमान खान की फ़िल्म को टक्कर देने एक फ़िल्म आ गई और वो उस इंसान की फ़िल्म है जिससे किसी जमाने में सलमान खान का गहरा नाता हुआ करता था ।
लेकिन ऐसा लगता है कि रेस 3 ईद के दिन अकेले रिलीज नहीं होगी । एक छोटी फ़िल्म फन्ने खां, ने भी अपनी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है और इस तरह से अब ये फ़िल्म सलमान खान की फ़िल्म रेस 3, जो कि 15 जून 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, के साथ बॉक्सऑफ़िस पर टकराने के लिए तैयार है । दिलचस्प बात ये है कि फन्ने खां में ऐश्वर्य ाराय बच्चन, जिसका किसी जमाने में रेस 3 के मुख्य अभिनेता सलमान खान के साथ अफ़ेयर था, मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी । इसलिए, यह संघर्ष और अधिक दिलचस्प हो जाता है ।
एक प्रमुख अखबार के मुताबिक, फन्ने खां के निर्माता अर्जुन एन कपूर और भूषण कुमार ने मिलकर ऐलान किया कि उन्होंने अपनी फ़िल्म फन्ने खां की रिलीज डेट ईद को चुना है क्योंकि इसमें फ़िल्म के मुख्य कलाकार अनिल कपूर एक मुस्लिम किरदार को अदा कर रहे है । इसलिए ईद का दिन इस फ़िल्म की रिलीज के लिए सबसे उपयुक्त समय है ।
फन्ने खां में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर के अलावा राजकुमार राव और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी । रेस 3 में सलमान खान के अलावा जैकलिन फ़र्नांडीज, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम अहम भूमिका में नजर आएंगे । रेस फ़्रैंचाइजी के पहले दोनों भागों में सैफ़ अली खान के साथ अनिल कपूर भी नजर आए थे । और इन दोनों किश्तों को अब्बास-मस्तान द्दारा निर्देशित किया गया था । लेकिन इस बार रेस 3 की कमान कॉरियोग्राफ़र से फ़िल्ममेकर बने रेमो डिसूजा के हाथों में सौंपी गई है ।
















