बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ एक नए घर में शिफ़्ट होने वाली हैं । माधुरी दीक्षित ने 12.5 लाख प्रति माह रुपये के किराए के साथ आलिशान अपार्टमेंट लीज पर लिया है । सीफ़ेसिंग इस लग्जरी अपार्टमेंट का पूरा डिजाइन माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने के अनुसार किया गया है ।

माधुरी दीक्षित ने मुंबई के वर्ली इलाके में 12 लाख रु प्रति माह के रेंट पर लिया आलीशान अपार्टमेंट ; सामने आईं घर के अंदर की तस्वीरें

माधुरी दीक्षित का आलीशान घर

5500 स्कवॉयर फीट में फैला ये अपार्टमेंट मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 29वें फ्लोर पर है, जहां से सनसेट और सनराइज का खूबसूरत नजारा दिखता है । यह एक सीफ़ेसिंग अपार्टमेंट है जिसके सामने से समंदर का शानदार नजारा देखने को मिलता है । माधुरी के इस घर को आर्किटेक्ट अपूर्वा मेहता ने सिर्फ 45 दिनों में तैयार किया है । अपूर्वा मेहता ने बताया कि माधुरी और उनके डॉक्टर नेने काफ़ी जमीन से जुड़े हैं और उनके अनुरोध भी काफ़ी व्यावहारिक है ।

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी हाल ही में नेटफ़्लिक्स की वेब सीरीज द फेम गेम में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने अनामिका नाम की ऐक्ट्रेस का रोल निभाया है । इसमें माधुरी के अलावा संजय कपूर, मानव कौल, गगन अरोड़ा जैसे कई कलाकार नजर आए थे ।

9a0e12e7-db83-4d13-802a-e7f957cdb07e

46bb4804-cd6f-4ebd-8565-983390f5c0c0

546d4c16-7051-4ed4-8e44-49f4f2caeda4

969c5423-b680-440d-b4e1-6024e7e22851

fafcdc15-d915-4613-bc1e-894459604b5b