कुणाल खेमू अभिनीत फॉक्स स्टार हिंदी की फ़िल्म लूटकेस अपनी घोषणा के बाद से ही, फ़िल्म प्रेमियों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है । लूटकेस का ट्रेलर को अपनी मजेदार व असामान्य कहानी के लिए बहुत सराहना मिल रही है । कुणाल खेमू की यह फ़िल्म अब डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है ।

इस खबर की पुष्टि फॉक्स स्टार हिंदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की । कुणाल के अलावा लूटकेस में रसिका दुगल, रणवीर शौरी, विजय राज और गजराज राव अहम भूमिका में नजर आएंगे । फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है व राजेश कृष्णन और कपिल सावंत द्वारा लिखित है ।
Bag ek, dewaane anek! ?
MLA, Police, Don aur Aam aadmi bhaag rahein ek “#Lootcase” ki race mein! ??♂️
Kiski hogi Jeet?!
First day first show, from the comfort of your homes! Watch #Lootcase on @DisneyPlusHSVIP with #DisneyPlusHotstarMultiplex. pic.twitter.com/398riBrU7F
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) June 29, 2020
















