क्या आपको याद है कि मीडिया में कुछ समय एक खबर तेजी से फ़ैली थी कि जल्द ही करीना कपूर खान और इमरान हाशमी एक साथ एक फ़िल्म में नजर आने वाले थे । और वो फ़िल्म एकता कपूर की बदतमीज दिल थी । उसके बाद ये फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गई । लेकिन अब ये प्रोजेक्ट फ़िर से पुनर्जीवित हुआ है । और अब इस फ़िल्म का नाम है मेंटल है क्या । मेंटल है क्या फ़िल्म में क्वीन जोड़ी कंगना रानौत और राजकुमार राव की जोड़ी नजर आएगी ।

बोल्ड सीन की वजह से करीना कपूर खान ने छोड़ दी थी फ़िल्म
लेकिन क्या आपको पता है कि मेंटल है क्या, फ़िल्म के लिए पहली पसंद कंगना नहीं बल्कि करीना कपूर थी । करीना को ये फ़िल्म पांच साल पहले ऑफ़र की गई थी साल 2013 में, जब इसका नाम बदतमीज दिल था । यह फ़िल्म डार्क ह्यूमर पर बेस्ड थी जिसमें मुख्य अभिनेत्री का बोल्ड अवतार आवश्यक था । लेकिन करीना ने इसे करने से मना कर दिया और फ़िल्म से बाहर हो गईं । करीना ने सोचा कि फिल्म में बहुत नग्नता और बोल्ड दृश्य हैं इसलिए उन्होंने इससे बाहर निकलने का फ़ैसला किया ।
मेकर्स को कंगना लगती हैं राइट च्वाइस
पिछले कुछ दिनों से मेंटल है क्या, के मेकर्स फ़िल्म के नए-नए पोस्टर्स रिलीज कर फ़िल्म के प्रति जिज्ञासा को बढ़ा रहे है । फ़िल्म के एक पोस्टर में तो कंगना टॉपलैस अवतार में नजर आ रही है । इसमें कंगना सिर्फ़ फ़िशनेट स्टॉकिंग्स पहने अपनी जीभ पर लाइटर दागते हुए नजर आ रही है ।
यदि हालिया खबरों की मानें तो, बदतमिज दिल की तुलना में एक संशोधित स्क्रिप्ट है । हालांकि इस बार मेकर्स ने इसे अधिक बोल्ड और मजेदार बनाने का फ़ैसला किया । और हालिया रिलीज हुए फ़िल्म के पोस्टर इस बात का सबूत है ।
वहीं दूसरी तरफ़, बोल्डर थीम को ध्यान में रखते हुए मेकर्स को लगता है कि इस फ़िल्म के लिए कंगना एकदम बेहतर विकल्प है । मेकर्स को लगता है कि कंगना का बेपरवाह अंदाज उनके किरदार में जान डाल देगा ।
यह भी पढ़ें : मेंटल है क्या, के लिए कंगना रानौत का टॉपलैस बोल्ड लुक हैरान कर देगा
प्रकाश कोवलमुडी द्वारा निर्देशित मेंटल है क्या, को एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेश आर सिंह के कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी । फ़िल्म की शूटिंग इसी महीने से शुरू हो जाएगी । फ़िल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई रहेगा उसके बाद क्रू लंदन के लिए रवाना होगा । फ़िल्म की कहानी कनिका ढिल्लन द्दारा लिखी गई है ।
















