कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी हिट फ़िल्म के सीक्वल के साथ वापसी कर रहे हैं । कपिल शर्मा किस किसको प्यार करूं 2 में एक बार फ़िर कॉमेडी के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे । ईद के दिन किस किसको प्यार करूं 2 का फ़र्स्ट लुक आउट हुआ जिसमें कपिल शर्मा एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं ।

किस किसको प्यार करूं 2 में घूंघट वाली मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए कपिल शर्मा ; फ़र्स्ट लुक आउट

कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर किस किस को प्यार करूं 2 की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा, “ईद मुबारक #KKPK2।” इस बार किस किसको प्यार करूं 2 में कपिल के साथ मनजोत सिंह भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं ।

किस किस को प्यार करूं 2 के पहले पार्ट की बात करें तो यह10 साल पहले 2015 में रिलीज हुई थी । इस कॉमेडी मूवी का डायरेक्शन अब्बास मस्तान ने किया था । कपिल शर्मा की ये डेब्यू मूवी थी । साई लोकुर और जेमी लीवर के अलावा इस फ़िल्म में अरबाज खान, मंजरी फणनवीस, सिमरन कौर मुंडी, एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना और मनोज जोशी जैसे सितारे भी नजर आए थे।

अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित, किस किसको प्यार करूं 2 का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया है ।