यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फ़िल्म वॉर 2 एक और नई एंट्री हुई है । जहां पहले ऋतिक रोशन स्टारर वॉर 2 में जूनियर एनटीआर को साईं किया गया वहीं अब मेकर्स ने अपनी स्पाई थ्रिलर वॉर 2 में कियारा आडवाणी को अहम रोल दिया है । अयान मुखर्जी निर्देशित वॉर 2 में अब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नज़र आएंगी ।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 में कियारा आडवाणी की हुई एंट्री ; स्पाई यूनिवर्स की नेक्स्ट थ्रिलर के लिए मेकर्स ने बनाई सुपरहॉट टीम

ऋतिक रोशन स्टारर वॉर 2 में कियारा आडवाणी

वॉर 2 में कियारा की एंट्री पर विश्वस्त सूत्र ने हमें बताया, “यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली फ़िल्म वॉर 2 में कियारा आडवाणी को जिस रोल के लिए कास्ट किया गया है उसमें वह बिल्कुल फिट बैठती हैं । YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक रिलीज़ हुई फ़िल्में- एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है, वॉर और पठान जैसी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्में हैं और आगे आने वाली फ़िल्मों से भी उम्मीदें बढ़ गई हैं । कियारा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं इसलिए उन्हें वॉर 2 के लिए साइन किया गया ।

सूत्र ने आगे कहा, “वॉर 2 की कास्ट अभी तक की सबसे हॉट कास्ट है । इसमें ऋतिक, एनटीआर जूनियर और अब कियारा आडवाणी जैसे तीन सुपरस्टार हैं । फिर आपके पास देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा निर्देशक अयान मुखर्जी हैं, जो वॉर 2 का निर्देशन कर रहे हैं । आदित्य चोपड़ा इस फिल्म को इस देश की अब तक की सबसे स्मार्ट और बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं । अयान और आदि वॉर 2 में कियारा को जैसे पेश करने वाले हैं वो देखना वाक़ई दिलचस्प होगा । स्पाई यूनिवर्स की सभी एक्ट्रेस ने भारतीय सिनेमा पर एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी है । अब, कियारा की बारी है और हम सभी जानते हैं कि वह वॉर 2 के साथ स्क्रीन पर एक बड़ा प्रभाव छोड़ सकती है ।