इस हफ़्ते अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फ़िल्म खाली पीली रिलीज हुई । खाली पीली जहां भारत में डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज हुई वहीं अमेरिका और न्यूजीलैंड में यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई । अमेरिका और न्यूजीलैंड के बॉक्सऑफ़िस आंकड़ों में अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फ़िल्म खाली पीली धराशायी हो गई ।

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की खाली पीली
ज़ी इंटरनेशनल द्वारा वितरित, खाली पीली संयुक्त राज्य अमेरिका, सिंगापुर, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, फिजी, अफ्रीका, मॉरीशस और न्यूजीलैंड में लिमिटेड स्क्रिन्स पर रिलीज हुई । संयुक्त राज्य अमेरिका में खाली पीली ने जहां 14 स्क्रीन्स पर पहले वीकेंड में 2,421 अमेरिकी डॉलर यानी 1.78 लाख रु की कमाई की । वहीं न्यूजीलैंड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 7 स्क्रीन्स पर पहले वीकेंड में 2,477 न्यूजीलैंड डॉलर यानी 1.21 लाख रु की कमाई की ।
यह भी पढ़ें : Khaali Peeli Movie Review: कैसी है ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की खाली पीली, यहां जानें
ओवरसीज बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन को देख यही लगता है कि वहां पर भी लोगों ने अभी कोरोना महामारी को देखते हुए सिनेमाघरों से दूरी बनाई हुई है ।
वीकेंड : 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2020
United States of America
| Rank | Movie | Weekend | Weekend Gross ($) | Screens | Total Gross ($) | Total Gross (INR) |
| 48 | Khaali Peeli | 1 | 2421 | 14 | 2421 | 1.78 lacs |
Note: Reported screens only.
New Zealand
| Rank | Movie | Weekend | Weekend Gross (NZ$) | Screens | Total Gross (NZ$) | Total Gross (INR) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 33 | Khaali Peeli | 1 | 2477 | 7 | 2477 | 1.21 lacs |
















