एक तरफ़ देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है वहीं देश में एक बार फ़िर कोरोना वायरस की दूसरी लहर चिंता का विषय बन गई है । देश के कई सारे राज्यों में लगातार कोरोना के पॉजिटिव केसेज में वृद्धि देखने को मिल रही है जिसमें महाराष्ट्र सबसे आगे है । बॉलीवुड कलाकार भी अब इससे बच नहीं पा रहे हैं । एक के बाद एक कई बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब अभिनेता कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं । कार्तिक आर्यन ने खुद इसकी जानकारी दी ।

कार्तिक आर्यन को हुआ कोरोना, न्यूज देते हुए लिखा- ‘पॉजिटिव हो गया,  दुआ करो’

कार्तिक आर्यन को हुआ कोरोना

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, “पॉजिटिव हो गया, दुआ करो ।” बता दें कि हाल ही में कार्तिक लैक्मे फैशन वीक2021 में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ रैंप वॉक करते हुए नजर आए थे । इससे पहले उन्होंने भूल भूलैया 2 की शूटिंग भी फ़िर से शुरू की थी ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, कार्तिक की आगामी फ़िल्म है धमाका, जो नेटफ़्लिक्स पर रिलीज होगी । इस फिल्म में वह जर्नलिस्ट अर्जुन पाठक की भूमिका में नजर आएंगे । इसके अलावा वह अनीस बज्मी द्दारा निर्देशित भूल भूलैया 2 में कियारा आडवाणी और तब्बू के साथ नजर आएंगे ।