महामारी के बाद भूल भूलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के सबसे डिमांडिंग अभिनेताओं में से एक है । लगभग हर फ़िल्ममेकर की पहली पसंद बन चुके कार्तिक आर्यन एक्ट्रेसेस के बीच भी काफ़ी लोकप्रिय है । कियारा आडवाणी, कृति सेनन के साथ कई फ़िल्में देने के बाद अब कार्तिक आर्यन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर फ़्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी ।

कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना
हमने सुना है कि कार्तिक जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर साउथ एक्ट्रेस पुष्पा फ़ेम रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे । हालांकि अभी कार्तिक और रश्मिका की इस फ़िल्म की डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन कार्तिक के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि, कार्तिक और रश्मिका जल्द ही एक साथ एक स्पेशल प्रोजेक्ट में नजर आने वाले है । सूत्र ने बताया ही आने वाले हफ़्तों में इसका अनाउंसमेंट भी होने की संभावना है ।
सूत्र ने आगे बताया कि, “कार्तिक अब उस एक्ट्रेस के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे जिसके साथ वह पहले कभी नजर नहीं आए ।”
















