अर्जुन रेड्डी फ़ेम तेलगु सुपस्टार विजय देवरकोंडा की पहली हिंदी फ़िल्म लाइगर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है । लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी । फ़िल्म के ट्रेलर से लेकर अब तक रिलीज हुए लाइगर के गानों ने दर्शकों के बीच फ़िल्म के लिए प्रत्याशा डबल कर दी है । लाइगर एक पैन इंडिया फ़िल्म है जो हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़, तामिल और मल्यालम भाषाओं में रिलीज हो रही है लेकिन फ़ैंस को इसकी हिंदी रिलीज के लिए कुछ घंटों का इंतजार करना होगा ।

विजय देवरकोंडा की लाइगर रिलीज के लिए तैयार
दरअसल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तामिल और मल्यालम भाषाओं में रिलीज हो रही लाइगर यूं तो देशभर के सिनेमाघरों में 25 अगस्त (गुरुवार) को रिलीज होगी । लेकिन लाइगर का हिंदी वर्जन 25 अगस्त (गुरुवार) को रात के शो के साथ खुलेगा और नियमित शो 26 अगस्त से शुरू होंगे । जबकि अन्य तेलुगु, कन्नड़, तामिल और मल्यालम भाषाओं के शो 25 अगस्त (गुरुवार) सुबह से ही नियमित रुप से रिलीज कर दिए जाएंगे ।
रिलीज से पांच दिन पहले लाइगर की एडवांस टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है । बताया जा रहा है कि, एक साथ 5 भाषाओं में रिलीज हो रही लाइगर की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है ।
पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनीं लाइगर में विजय और अनन्या के अलावा माइक टायसन, रोनित रॉय और रम्या कृष्णा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे ।
















