कार्तिक आर्यन ने एक बार फ़िर अपनी हॉरर कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म भूल भूलैया 2 की शूटिंग शुरू कर दी है । कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की भूल भूलैया 2, साल 2007 में आई अक्षय कुमार, विद्या बालन अभिनीत भूल भूलैया का एक प्रकार से सीक्वल है । भूल भूलैया 2 की शूटिंग बीते साल शुरू हुई थी लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा ।

कार्तिक आर्यन ने तब्बू के साथ शुरू की भूल भुलैया 2 की शूटिंग, डायरेक्टर अनीस बज्मी को दोनों की केमिस्ट्री लगती है फ़िल्म की यूएसपी

कार्तिक आर्यन ने तब्बू के साथ शुरु की भूल भूलैया 2 की शूटिंग

कार्तिक, जो बैक-टू-बैक फ़िल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, एक बर फ़िर से भूल भूलैया 2 के सेट पर लौट आए हैं । भूल भूलैया 2 की शूटिंग फ़िर से शुरू करने के बारें में निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा, “हम लखनऊ में भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे थे, फ़िर मार्च 2020 में महामारी फैल गई और लॉकडाउन लग गया जिसकी वजह से हमें शूटिंग रोकनी पड़ी । लेकिन अब हमने फ़िर से शूटिंग शुरू कर दी है । कार्तिक और तब्बू भूल भूलैया 2 के इस शेड्यूल का हिस्सा हैं । उनकी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को हैरान कर देगी ।”

कार्तिक ने इसी हफ्ते शूटिंग फिर से शुरू की है । कार्तिक के काम से इंप्रेस निर्देशक अनीस बज्मी अपनी फ़िल्म के लीडिंग एक्टर की तारीफ़ में कहा कि, “वह सेट पर एक निश्चित सकारात्मकता लाते हैं । उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है। दर्शकों को तब्बू के साथ उनके सीन्स पसंद आने वाले हैं ।”

तब्बू और कार्तिक एक दूसरे की तारीफ़ करते नहीं थकते

दिलचस्प बात यह है कि तब्बू और कार्तिक एक दूसरे की तारीफ़ करते नहीं थकते । जहां कार्तिक 'तब्बू मैम' की तारीफ़ करते हैं वहीं तब्बू भी कार्तिक की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करती हैं ।

अनीस बज्मी ने आगे कहा कि, “मेरी फिल्म में दोनों कार्तिक और तब्बू शानदार हैं । दर्शक भूल भुलैया 2 के अलावा भी इस जोड़ी को अन्य फ़िल्म में देखना चाहेगें ।”

पिछली बार तब्बू आयुष्मान खुराना के साथ अंधाधुन में नजर आईं थी । और अंधाधुन में तब्बू और आयुष्मान की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था । वैसे ही अनीस का मानना है कि भूल भुलैया 2 में तब्बू और कार्तिक के बीच एक ऐसी ही अनछुई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी ।

दूर आएंगे और उन्हें फिर से एक साथ देखने की उम्मीद करेंगे, ”अनीस ने वादा किया। आखिरी बार तब्बू एक अपरंपरागत जोड़ी में चमकीं जब उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ अंधाधुन किया था। अनीस ने भूल भुलैया 2 में तब्बू और कार्तिक के बीच एक ऐसी ही अनछुई केमिस्ट्री का वादा किया है।