दोस्ताना 2 को बीच में अधूरा छोड़ने के बाद कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच एक अनकही दूरी आ गई थी । लेकिन अब दोनों के बीच सब ठीक हो गया है क्योंकि, भूल भुलैया 3 की सक्सेस के बाद करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ नई रोमांटिक ड्रामा अनाउंस कर दी है जिसका टाइटल है- तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी । इस फ़िल्म को सत्यप्रेम कथा के डायरेक्टर समीर विध्वंस निर्देशित करेंगे और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करने वाले है।

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ अनाउंस की लव स्टोरी ड्रामा-तू मेरी मैं ते, मैं तेरा तू मेरी ; 150 करोड़ रु के बजट में बनने वाली यह फ़िल्म 2026 में होगी रिलीज

करण जौहर के साथ कार्तिक आर्यन की नई फ़िल्म

करण जौहर प्रोडक्शन की फ़िल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में रोमांटिक लवर बॉय का रोल प्ले करेंगे । यह फिल्म अगले साल 2026 में रिलीज होगी । फ़िल्म का एक छोटा टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज करते हुए कार्तिक ने लिखा, “तुम्हारा RAY आ रहा है RUMI, मम्मी की खाई हुई कसम, ये मम्माज बॉय पूरी करके ही रहता है। मैं अपने फेवरेट जॉनर रोमांटिक-कॉमेडी में लौटकर बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हूं। सबसे बड़ी लव स्टोरी थिएटर्स में 2026 में आ रही है।” वीडियो में कार्तिक कहते हैं, “मेरे तीन ब्रेकअप हुए सब कोई जानता है । लेकिन कोई ये नहीं जानता, कि मेरी तीनों एक्सेस का मुझसे अलग होने के बाद हाल बेहाल हो गया है । चौथी वाली के साथ ऐसा ना हो मैं इसके लिए जी जान लगा दूंगा कि कोई भी मुझे उससे जुदा नहीं कर पाए । मैं उसे होमो नहीं होने दूंगा । मम्मी कसम खाई है मैंने । मम्मी की खाई कसम...ये ममाज बॉय पूरा करके रहता है ।”

वहीं करण ने जौहर ने फ़िल्म अनाउंस करते हुए लिखा, “रोमांस में लिपटी...आपके लिए क्रिसमस गिफ्ट लेकर आए हैं। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में कार्तिक आर्यन। साल 2026 में रिलीज होगी। इसे समीर विद्वंस डायरेक्ट करेंगे।”

इस फ़िल्म में कार्तिक के अपोजिट कौनसी एक्ट्रेस होगी, इस बारें में अभी तक कोई अपडेट नहीं दी गई है ।

बॉलीवुड हंगामा को फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि यह फिल्म आधुनिक समय की सबसे महत्वाकांक्षी प्रेम कहानियों में से एक है, जिसमें रोमांच और एक्शन का तड़का है। सूत्र ने बताया, “यह 150 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली एक महत्वाकांक्षी फिल्म है और पूरी टीम 2026 में दर्शकों के सामने फिल्म लाने के लिए बहुत उत्साहित है। भूल भुलैया 3 के बाद यह कार्तिक की बड़ी स्क्रीन पर आने वाली अगली फिल्म हो सकती है ।”