एक तरफ़, लाल सिंह चड्ढा के प्रशंसक फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वही प्रोडक्शन में चीज़ों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है । और अब, अभिनेत्री करीना कपूर खान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है । करीना कपूर खान सितंबर के आखिरी सप्ताह में शूटिंग के बचे हुए हिस्सों को पूरा करने के लिए दिल्ली रवाना हुई थीं जिसे अभिनेत्री ने बीते दिन पूरा कर लिया है ।

करीना कपूर खान ने पूरी की अपने हिस्से की शूटिंग
नए सामान्य को अपनाते हुए और सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए, आमिर खान ने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी । और करीना की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए, शूटिंग के दौरान सावधानी और सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन किया गया है ।
पिछले साल आमिर ने फिल्म से करीना का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया था, जिसमें अभिनेत्री सलवार कमीज़ और बिंदी के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं । और तब से, प्रशंसक फिल्म से जुड़े हर अपडेट अपनी नज़र बनाये हुए है ।
यह भी पढ़ें : आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में मौजूदा कोरोना संकट को भी मिलेगी खास जगह ?
आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और यह 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है । लाल सिंह चद्ढा अगले साल क्रिसमस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















