आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन और फिल्मी बिरादरी से जुड़े रचनात्मक कलाकारों का सोशल इंटरफेस #चेंज विदिन मिलकर एक अनूठी लाइव इंटरेक्टिव सिरीज ‘श्री श्री रविशंकर के साथ दिल से दिल तक’ ला रहे हैं। कार्यक्रम 29 अप्रैल बुधवार शाम 5 बजे से शुरू होगा । फिल्म निर्माता करण जौहर सीरीज के पहले मेजबान होंगे । करण जौहर वैश्विक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जानकारीपरक चर्चा करेंगे।

कोरोना संकट के दौर में करण जौहर ‘दिल से दिल तक’ सीरिज में श्री श्री रविशंकर के साथ करेंगे कई मुद्दों पर चर्चा

करण जौहर इस सीरिज के पहले मेजबान होंगे

सीरीज के बारे में महावीर जैन ने बताया कि शो कई चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए 140 से ज्यादा देशों की करीब 10 करोड़ ऑडियंस तक पहुंचेगा और उनका उत्साह बढ़ाएगा । सीरीज के 10 एपिसोड होंगे और फिल्मी दुनिया के 10 मेजबान महामारी के इस मुश्किल दौर में अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे।

ये विषय हैं- जीवन, संबंध, समग्रता, परिवार, प्यार, सफलता, स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण, तनाव, नुकसान, आध्यात्मिकता, आशा और उत्साह। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के मुताबिक, श्री श्री जीवन से जुड़े उन सभी सवालों पर अपने विचार रखेंगे, लोग जिनका सामना कर रहे हैं ।