लोगों के चेहरे पर खुशी लाने वाले लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने नए साल की शुरूआत अपनी एक नई शुरूआत करके की है । टीवी पर अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो से लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा अब अपना डिजीटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं । कपिल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने जा रहे हैं । कपिल नेटफ्लिक्स पर अपने अनोखे स्टाइल से दुनिया के 190 देशों को हंसाते हुए नजर आएंगे ।

कपिल शर्मा ने अपने नेटफ्लिक्स डेब्यू का किया फ़नी अंदाज में अनाउंसमेंट, अपने अनोखे स्टाइल से दुनिया के 190 देशों को हंसाने के लिए तैयार

कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स डेब्यू

नेटफ्लिक्स ने कपिल का एक अनाउंटमेंट वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब शेयर किया है जिसमें कपिल अंग्रेजी का एक शब्द बोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह बोल नहीं पातें । उनके पास खड़ा कैमरामैन उन्हें कहता है, “आप हिंदी में भी बोल सकते हैं ।” इसके बाद कपिल कहते हैं, “मैं आ रहा हूं आपके टीवी, लैपटॉप और मोबाइल पर यानी नेटफ्लिक्स पर । यह एक खास खबर है ।” ये वीडियो अनाउंसमेंट भी काफ़ी फ़नी है ।

अपने नेटफ्लिक्स डेब्यू पर कपिल ने खुशी जताते हुए कहा, “मैं नेटफ्लिक्स के साथ अपने पहले जुड़ाव के लिए सुपर एक्साइटेड हूं । 2020 दुनिया भर में सभी के लिए एक कठिन वक्त रहा है और मेरा मकसद लोगों को अपनी चिंताओं को भूलाना और प्यार, हंसी और सकारात्मकता के साथ इस नए साल का स्वागत करवाना है । मैं हमेशा नेटफ्लिक्स पर आना चाहता था लेकिन मेरे पास उनका नंबर नहीं था (हंसते हुए) । यह मेरे दिल के करीब एक बड़ा प्रोजेक्ट है और मैं जल्द ही अपने फैंस के साथ अधिक जानकारी शेयर करूंगा ।”