
ज़ायरा वसीम, दंगल गर्ल और सीक्रेट सुपरस्टार अभिनेत्री, हाल ही में अपने साथ हुई छेड़छाड़ की खबरे के चलते सुर्खियों में आई है । आपको बता दें कि ज़ायरा दिल्ली से मुंबई विस्तारा फ़्लाइट में लौट रही थी और तब उनके पीछे बैठे एक यात्री ने उनकी सीट के हत्त्थे पर अपना पैर रखते हुए उन्हें गलत तरीके से छुने की कोशिश की ।
इसके बाद रोते हुए ज़ायरा वसीम ने इस पूरी वारदात को अपने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के जरिए बतलाया और रोने लगी । इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी आदमी को तुरंत हिरासत मेंले लिया गया । हालांकि इस मसले पर ज़ायरा को फ़िल्म इंडस्ट्री की तरफ़ से सपोर्ट मिला, लेकिन वहीं उन्होंने इस मामले के लिए कई आलोचनाएं भी झेली ।
ज़ायरा वसीम ने हिम्मत करते हुए जब बताया कि उन्हें उस आदमी ने कहां-कहां किस-किस तरह से छूआ तो उन्हें इसको लेकर ट्रोल किया गया । इस मसले पर अब कंगना रानौत खुलकर सामने आई है और उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, हमें महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए, न कि उन्हें जज करना चाहिए जब वे अपने उत्पीडन के बारें में बोल रही हो । ''यंग गर्ल को मिल रही आलोचना से बहुत अपसेट हूं । ऐसे मसले पर हिम्मत जुटा कर बोलने पर सराहना करने की बजाए लोग उन्हें जज कर रहे हैं और सवाल कर रहे है ।'' कंगना रानौत ने ये बात शोभा डे की किताब लॉंच के दौरान कही ।
वैसे तो ज़ायरा को इस मसले पर इंडस्ट्री और बाहरी लोगों से खूब सपोर्ट मिला है वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो हुई वारदात के प्रति उनके रिएक्शन के खिलाफ़ बोलते हुए उनकी आलोचना कर रहे है और उनके दावों की प्रामाणिकता पर संदेह उठा रहे है ।
जब कंगना से इस मसले पर बोलने के लिए कहा गया तो कंगना ने कहा, ''किसी को भी ऐसा करने का हक नहीं है । यदि उस शख्स ने उनकी सीट के हत्थे पर अपना पैर रखा है तो वह पूरी तरह से गलत है क्योंकि वो उनका एरिया था । इसलिए किसी को भी इस मामले पर आरोपी के लिए यह नहीं बोलना चाहिए कि वह मासूम है निर्दोष है । ज़ायरा ने इस मसले पर खुलकर बोलकर बहुत हिम्मत का काम
किया है । और उसकी तारीफ़ करने की बजाए लोग उन्हें जज कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे, ये बहुत गलत बात है ।'' हालिया खबरों के मुताबिक, जिस व्यक्ति ने ज़ायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ के लिए गिरफ़्तार किया था, उसे 22 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । प्रतिवादी ने जमानत याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 15 दिसंबर को होगी ।
















