पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और 4 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में रिलीज हुई जयललिता की बायोपिक फ़िल्म थलाइवी में जयललिता के किरदार से खूब तारीफ़ें बटोर रही हैं । और अब कंगना अपने फ़िल्मी करियर का एक और बड़ा रोल करने जा रही हैं । अलौकिक देसाई की एपिक ड्रामा फ़िल्म सीता- द इनकार्नेशन में कंगना रनौत सीता माता का रोल निभाएंगी । जहां पहले इस रोल के लिए करीना कपूर खान और आलिया भट्ट के नाम सामने आ रहे थे, वहीं अब मेकर्स ने ऑफ़िशियली इस रोल के लिए कंगना का नाम अनाउंस कर दिया है ।

कंगना रनौत बनेंग़ी सीता
सीता- द इनकार्नेशन के निर्देशक अलौकिक देसाई ने सीता के रोल के लिए कंगना के नाम पर मुहर लगा दी है । वहीं कंगना ने भी अपने इंस्टाग्राम से इसकी पुष्टि कर दी है । कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया है । थलाइवी के बाद सीता कंगना की एक और पैन इंडिया फिल्म होगी जो 5 भाषाओं में रिलीज होगी ।
अलौकिक देसाई की फ़िल्म सीता- द इनकार्नेशन में सीता माता के जीवन को दर्शाया जाएगा । बाहुबली के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद इस फिल्म को लिखा है और यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी । इस फिल्म के डायलॉग और गाने मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
कंगना की अन्य फ़िल्मों की बात करें तो उनकी आगामी फ़िल्में हैं- धाकड़, तेजस और सीता ।
















