नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर-स्टारर रोमांटिक कॉमेडी टीकू वेड्स शेरू से बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरूआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फ़िल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं । ये एक अनोखी प्रेम कहानी है जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है । जहां इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के बीच हुए किसिंग सीन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा वहीं अब एक बार फ़िर कंगना अपनी फ़िल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई हैं और वजह बने ॠतिक रोशन ।

कंग़ना रनौत की फ़िल्म में ॠतिक रोशन का नाम
अमेजॉन प्राइम वीडियो पर जल्द ही रिलीज होने वाली टीकू वेड्स शेरू के एक प्रोमो वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद को ‘शेरू’ के रूप में पेश करते हैं जिसमें वह एक बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता हैं, जिसने सलमान खान, शाहरुख खान और यहां तक कि आमिर खान के साथ काम किया है । नाम गिनाते वक्त नवाज बने शेरू जानबूझकर ऋतिक रोशन का नाम भी लेते हैं और उनकी फोटो गायब होने की वजह बताते हैं ।
वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं- ‘मेरा नाम शेरू है और लोग मुझे प्यार से… शेरू ही बुलाते हैं । मैं एक बॉलीवुड एक्टर हूं । मैं छोटी और बड़ी सभी तरह की फिल्मों का निर्माता हूं । देखिए, शाहरुख, सलमान, आमिर और ऋतिक उपलब्ध नहीं थे, इसलिए वह यहां नहीं हैं ।’ इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स फ़िल्म के प्रोड्यूसर कंगना को ट्रोल करना शुरू कर देते हैं । क्योंकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी का प्रोमों में ऋतिक रोशन के नाम का इस्तेमाल करना सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है ।
दरअसल कंगना व ऋतिक के बीच की लड़ाई किसी से छुपी हुई नही है । कभी दोनों रिलेशनशिप में हुआ करते थे लेकिन बाद में दोनों ने बुरे नोट पर अपने रिश्ते को खत्म कर दिया और ब्रेक अप हो गया ।
टीकू वेड्स शेरू की बात करें तो, साई कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले कंगना रनौत ने किया हैं । ये फिल्म 23 जून को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी ।
















