एक तरफ़ जहां करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते दिन के साथ इतिहास रच रही है वाहिंब दूसरी ओर कंगना रनौत ने एक बार फिर करण जौहर और उनकी फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर बेबाक़ी से निशाना साधा है । बॉक्स ऑफिस पर महज़ तीन दिनों में कुल 45.90 करोड़ रू की कमाई कर चुकी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बॉक्स ऑफिस आँकड़े को कंगना रनौत ने फ़ेक बताया है । कंगना रनौत ने करण जौहर के कुछ पुराने वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि वह पैसा फेंककर वह कुछ भी कर सकते हैं । फिल्म हिट हो या फ्लॉप, वह अपनी फिल्म के केवल अच्छे ही रिव्यूज मीडिया में छपवा सकते हैं ।

कंगना रनौत ने करण जौहर और उनकी फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर साधा निशाना ; कहा- “करण पेड पीआर के ज़रिए पैसा फेंककर कुछ भी कर सकते हैं ; 3 घंटे लंबी डेली सोप जैसी फ़िल्म बनाने के लिए 250 करोड़ की जरूरत क्यों”

कंगना रनौत ने करण जौहर और उनकी फ़िल्म पर निशाना साधा

कंगना ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट और स्टोरी की एक सीरीज शेयर की, जिसमें अभिनेत्री ने करण पर उनके पुराने बयान को लेकर हमला किया है । एक्ट्रेस का कहना है कि पीआर के जरिए करण किसी फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बदल सकते हैं । एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर दावा किया है कि करण जौहरपेड पीआरके जरिए अपनी फिल्मों के अच्छे रिव्यू छपवाते हैं ।

कंगना ने करण जौहर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक स्टूडेंट के किए पेड पीआर सवाल का जवाब दे रहे हैं । वीडियो में स्टूडेंट के सवाल का जवाब देते हुए करण कहते हैं किनंबर्स बदले जा सकते हैं, पैसे देकर कुछ भी बदलवाया जा सकता है ।करण का वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा- “करण जौहर जी कह रहे हैं कि मैं पैसा फेंककर कुछ भी कर सकता हूं । मैं कोई भी धारणा बना सकता हूंहिट को फ्लॉप, फ्लॉप को हिट करा सकता हूं । दिन को रात और रात को दिन साबित कर सकता हूं, सिर्फ पैसे फेंककर । आपको क्या लगता है, करण जौहर सही बोल रहे हैं ?”

एक अन्य पोस्ट में कंगना ने लिखा- “घिनौना काम करना कोई क्राइम नहीं है. लेकिन, लोगों के परसेप्शन को बदलने के लिए सबसे अच्छे को खराब और खराब को अच्छा करना एक राक्षसी काम है । ये दुर्भावनापूर्ण है । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री एक डूबते जहाज के जैसा है, हमें इसकी जरूरत है । अपने अंदर की गहराई से देखें और देखें कि हमारे अपने जहाज में छेद की वजह क्या है ।  आशा है कि बेहतर और सही काम करने के लिए कभी देरी नहीं होगी ।

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करण जौहर का पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “पेड पीआर की ग्लोरियसनेस, मैं कुछ भी लिखने के लिए पैसा खर्च कर सकता हूंमैं कोई भी पेपर खरीद सकता हूं । इतना घमंड तो कभी रावण को भी नहीं रहा ।

इतना ही नहीं कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर पर भी निशाना साधते हुए लिखा, “रणवीर सिंह को मेरी ईमानदारी से सलाह है कि उन्हें करण जौहर और उनके ड्रेसिंग सेंस से इम्प्रेस होना बंद कर देना चाहिए । उन्हें एक नॉर्मल इंसान की तरह कपड़े पहनने चाहिए, जैसे धर्मेंद्र या विनोद खन्ना जी अपने दिनों के भारतीय लोगों की तरह कपड़े पहनते थे । कृपया सभी साउथ के हीरोज को देखें कि वे कैसे कपड़े पहनते हैं और खुद को बड़ी गरिमा के साथ रखते हैं। वे मर्दाना और प्रतिष्ठित दिखते हैं। वे लोग हमारे देश में संस्कृति को बर्बाद नहीं करते हैं ।

कंगना ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की तुलना पिछले हफ्ते की हॉलीवुड रिलीज क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर से की, जो साइंटिस्ट जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है । उन्होंने लिखा, “भारतीय दर्शक परमाणु हथियार की उत्पत्ति और परमाणु विज्ञान को देख रहे और यहां नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना पर 3 घंटे लंबी फिल्म बन रही है, लेकिन उन्हें एक डेली सोप बनाने के लिए 250 करोड़ की जरूरत क्यों है। दूसरी बार भी ऐसा ही करने के लिए करण जौहर को शर्म आनी चाहिए। अपने आप को भारतीय सिनेमा का रक्षक कहना और इसे लगातार पीछे ले जाना, पैसे बर्बाद न करें, यह इंडस्ट्री के लिए आसान समय नहीं है, अब रिटायर हो जाएं और यंग फिल्ममेकर्स को नई और क्रांतिकारी फिल्में बनाने दें ।