नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आ रही है । रेगुलर कामकाजी दिन रिलीज होने के बावजूद, पहले ही दिन से रिकॉर्ड बना रही कल्कि 2898 AD ने फ़र्स्ट वीकेंड पर अपनी कमाई से इतिहास रच दिया है । कल्कि 2898 AD दुनियाभर में अब तक कुल 555 करोड़ रू का कलेक्शन कर चुकी है । वहीं भारत के बॉक्स ऑफिस पर भी ये फ़िल्म महज चार दिनों में 100 करोड़ का आँकड़ा वार कर चुकी है ।

Kalki 2898 AD Box Office: प्रभास की कल्कि 2898 AD के हिंदीं वर्जन ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा ; थिएटर्स में दर्शकों को आकर्षित कर रही फ़िल्म

कल्कि 2898 AD के हिंदीं वर्जन ने पार किया 100 करोड़ का आँकड़ा

कल्कि 2898 AD के हिंदी वर्जन ने अपनी रिलीज के पहले दिन गुरूवार 22.50 करोड़ रू, शुक्रवार को 23.25 करोड़ रू, शनिवार को 26.25 करोड़ रू और रविवार को 40.15 करोड़ रू की कमाई की । नतीजतन फ़िल्म अब तक कुल 112.15 करोड़ रू का कलेक्शन कर चुकी है ।

पैन इंडिया स्टार प्रभास की कल्कि 2898 AD  ने थिएटर्स में भौकाल मचा रखा है । पहले ही दिन से यह फ़िल्म थिएटर्स में जनता की जबरदस्त भीड़ जुटा रही । ये कहना ग़लत नहीं होगा कि, फिल्म ने एक बार फिर से हिंदी में प्रभास का स्टारडम साबित कर दिया है । अमिताभ बच्चनकमल हासनप्रभास और दीपिका पादुकोण अभिनीत कल्कि 2898 AD  इस साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनने की क्षमता रखती है ।