बॉलीवुड में सलमान खान, गोविंदा, सुनील शेट्टी जैसे कई स्टार्स के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस रंभा कनाडा में हादसे का शिकार हो गई हैं । रंभा की कार का एक्सीडेंट हो गया है और इस दौरान रंभा के साथ उनकी बेटियां और उनकी नैनी थी । इस दुर्घटना में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और रंभा की बेटी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है ।

रंभा की कार का एक्सीडेंट
रिपोर्ट्स के अनुसार किसी को गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए फैंस से दुआएं करने की मांग की है । रंभा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार एक्सीडेंट की शॉकिंग खबर को फैंस संग साझा करते हुए कार की तस्वीरें भी शेयर की हैं । इस एक्सीडेंट में हालांकि रंभा को ज़्यादा चोटें नहीं आई हैं ।
रंभा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, “बच्चों को स्कूल से पिक करते हुए हमारी कार की एक दूसरी कार से टक्कर हो गई । मेरे साथ बच्चे और नैनी कार में थे । हम सभी सुरक्षित हैं । हमें हल्की चोटें आई हैं । लेकिन मेरी नन्ही साशा अभी भी हॉस्पिटल में है । प्लीज हमारे लिए दुआ करें । आपकी दुआएं बहुत मायने रखती हैं ।
रंभा के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो, उन्होंने सलमान के साथ फ़िल्म जुड़वां, गोविन्दा के साथ क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, सुनील शेट्टी के साथ क्रोध समेत कई फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं । हिंदी सिनेमा के अलावा रंभा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं ।
















