
साल 1997 में रिलीज हुी जुड़वा ने अपने गानों, कहानी, फ़नी मोमेंट्स और निंसंदेह सलमान खान की परफ़ोरमेंस के कारण एक कल्ट फ़िल्म का दर्जा प्राप्त कर लिया है । इसमें कोई शक नहीं है कि जुड़वा 2 में सलमान खान एक स्पेशल एपीरियंस देते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म में वरुण धवन अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । वरुण के पापा डेविड धवन, जिसने जुड़वा और जुड़वा 2 को निर्देशित किया था ने इस फ़िल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान सलमान खान के साथ काम करने को अपना सैभाग्य बताया ।
वरुण धवन ने सलमान खान के बारें में बोलते हुए कहा कि, यह सीक्वल उन्हें धन्यवाद देने के लिए बनाया गया । वरुण ने कहा, “जुड़वा 2 को सलमान खान के बगैर बनाना संभव नहीं था । 20 साल पहले, उन्होंने राजा और प्रेम को यादगार बना दिया । वह हमेशा ऑरिजनल राजा और प्रेम रहेंगे । शुक्रिया भाई, और मुझे उम्मीद है कि जब आप जुड़वा 2 देखेंगे तो आप भी सोचेंगे कि मैंने भी इसमें अच्छा काम किया है ।”
डेविड धवन ने सलमान खान ने परफ़ोरमेंस और उनके काम करने के स्टाइल को काफ़ी सराहा । उन्होंने कहा, “सलमान खान के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा । जुड़वा वो पहली फ़िल्म थी, जिसे मैंने सलमान खान के साथ किया । जब भी हम उनके साथ शॉट लेते थे, तो लगता था कि वह इंतरेस्टेड नहीं हैं । लेकिन वो सबसे ज्यादा इंटरेस्टेड दिखाई देते थे । जब मैंने जुड़वा का फ़ाइनल कट देखा, तो मुझे लगा कि उन्होंने वाकई बहुत अच्छा काम किया है । जुड़वा 2 के दौरान, मैंने वरुण को हमेशा बोला कि ध्यान से देखो सलमान खान ने इसके पहले भाग में कैसा परफ़ोर्म किया था । इसलिए खान साब बहुत अलग है । बहुत ठहराव है उनकी एक्टिंग में । वह सीन को करने में समय लेते हैं, पर बखूबी करते हैं । और वरुण से भी हमें इसी तरह का परफ़ोरमेंस देखने को मिला ।"
















