तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता एक बेहतरीन मंत्री होने के साथ-साथ असाधारण वक्ता भी थी । उनकी सार्वजनिक-संबोधन रैलियां राजनीतिक घटनाएं रहीं जिन्होंने सभी विश्लेषणों को परिभाषित किया । और अब जब कंगना रनौत अभिनीत जयललिता की बायोपिक थलाइवी बन रही है तो उसमें भी उनकी इस असाधारण वक्ता वाली छवि को दर्शाया जाएगा । बहुभाषी फ़िल्म थलाइवी में जे जयललिता की भूमिका में नजर आने वाली कंगना रनौत सैकड़ों जूनियर कलाकारों के साथ ऐसी रैली फ़िल्माते हुए नजर आने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इसमें मौजूदा कोविड-19 महामारी को देखते हुए कुछ फ़ेरबदल किया है ।

कंगना रनौत की थलाइवी में जयललिता के पब्लिक रैली सीन इस मॉर्डन टेक्नोलॉजी से होंगे शूट, मेकर्स ने बनाया प्लान

कंगना रनौत अभिनीत जयललिता की शूटिंग थोड़ी ही बची है

कोरोना वायरस के दौर में भीड़-भाड़ जैसे दृश्य फ़िल्माना थोड़ा मुश्किल हो गया है । इसलिए थलाइवी में जयललिता के पब्लिक रैली वाले सीन को कंप्यूटर ग्राफिक्स के माध्यम से स्क्रीन पर दिखाए जाने की संभावना है । इस बारें में फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि, “यह ठीक भी है, क्या आपको नहीं लगता ? यह पहले की बात हुआ करती थी कि बहुत बड़ी संख्या में लोगों के साथ किसी सीन को शूट किया जाता था । लेकिन अब हम इसके लिए कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद ले सकते हैं ।”

थलाइवी के निर्माता शैलेश सिंह कहते हैं, “जयललिता जी के अधिकांश सार्वजनिक भाषणों की शूटिंग हम पहले ही कर चुके थे । अब बस कुछ ही दृश्य बचे हैं, जिन्हें अब हम COVID-19 दिशानिर्देशों के अनुसार शूट करेंगे । उन दृश्यों में आवश्यकता पड़ने पर हम निश्चित रूप से कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद लेंगे ।”