बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीस की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें बहरीन में दिल का दौरा पड़ा है । दिल का दौरा पड़ने के बाद किम फर्नांडीस को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उनकी हालत स्थिर है । जैकलीन फर्नांडीज पहले ही 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर मुश्किलें झेल रही थी और अब इस खबर ने उन्हें और परेशान कर दिया है ।

जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज को बहरीन में पड़ा दिल का दौरा, अभिनेत्री को नहीं देश छोड़ने की इजाजत

जैकलीन फर्नांडीज की मां को दिल का दौरा

जैकलीन की मां अभी मेडिकल सुपरविजन में हैं । जैकलीन लगातार अपने रिश्तेदारों से संपर्क में बनी हुई हैं । जैकलीन अभी अपने काम के चलते मुंबई में हैं और वह अपनी बीमार मां को देखने जा पाएंगी या नहीं, पक्का नहीं कहा जा सकता है क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके देश छोड़कर जाने पर रोक लगा रखी है ।

बता दें कि इससे पहले दिसंबर में जैकलीन फैमिली के साथ क्रिसमस मनाने के लिए जाना चाहती थीं लेकिन ईडी ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी थी । जैकलीन के पेरेंट्स कई सालों से बहरीन में रह रहे हैं ।

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन का नाम लिया था । सुकेश का दावा था कि उसने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए, जिन्हें जांच एजेंसी ने जब्त कर लिया है । वहीं ईडी की पूछताछ में जैकलीन ने बताया था कि सुकेश ने उन्हें खुद को सन टीवी का मालिक और जयललिता का रिश्तेदार बताया था । सुकेश ने जैकलीन को साउथ की फिल्मों में काम करने को लेकिन पूछा था। जैकलीन ने यह भी बताया कि सुकेश उनके मेकअप आर्टिस्ट के जरिए उनके संपर्क में आया था । तब सुकेश ने मेकअप आर्टिस्ट को खुद को केंद्रीय गृह मंत्रालय का अधिकारी बताया था।